Breaking News in Hindi
Header Banner

सरकार द्वारा महिलाओं के हित में कल्याणकारी योजनाएं संचालित – उपाध्यक्ष अंजू चौधरी 

0 91

उत्तर प्रदेश : सोनभद्र

23 जुलाई 2022 : उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य ने ग्राम गोठनी में चैपाल लगाकर महिलाओं की समस्याओं को सुना !
शासन की मंशा के अनुरूप महिलाओं की समस्याओं का त्वरित गति से हो निस्तारण के अंतर्गत राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू चौधरी ने आज विकास खण्ड चोपन के अन्तर्गत ग्राम गोठनी में चैपाल लगाकर महिलाओं की समस्याओं को सुना औैर उसके निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया । राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में कहा कि केन्द्र एंव प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के हित में अनेक कल्याणकारी योजनायें संचालित की जा रही है इन संचालित योजनाओं की जानकारी ग्रामीण अंचल की महिलाओं को दी जाये जिससे की वह केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से जुड़कर लाभान्वित हो सकें और उनके जीवन स्तर में सुधार आये उन्होने कहा कि कन्या सुमंगला योजना प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही है जिसमें बेटी के जन्म होने पर रेजिस्ट्रेशन कराने के पश्चात प्रथम किश्त के रूप में दो हजार रूपये और द्वितीय किस्त एक वर्ष उम्र पूर्ण होने पर टीका करण के पश्चात एक हजार रूपये, तृतीय किस्त कक्षा एक में प्रवेश पर दो हजार, चतुर्थ किस्त कक्षा छः में प्रवेश पर दो हजार कक्षा नौ में प्रवेश पर तीन हजार बारहवी उत्तीर्ण करने पर स्नातक में प्रवेश पर पाँच हजार रूपये प्राप्त होती है इस प्रकार कुल 15 हजार की धनराशि प्राप्त होती है । इसी प्रकार उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा ग्रामीण अंचल के महिलाये स्वयं सहायता समूह का गठन कर सशक्त स्वालम्बि एंव अपने को आत्म निर्भर बना रही है । इसी प्रकार प्रधानमंत्री मातृ वन्दन योजना के तहत जनजी और उसके बच्चे को देख-भाल के लिए उसे 6 हजार रूपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। इसी प्रकार मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंम्बन के लिए महिला हेल्प डेस्क, महिला साइबर सेल, महिला रिपोर्टीगं चौकी व परामर्श केन्द्र खोले गये है जहा पर महिलाये जाकर उत्तपीड़न से सम्बन्धित शिकायतो को दर्ज कराकर तत्काल न्याय पा सकती है । कार्यक्रम का संचालन साधना मिश्रा द्वारा किया गया । 

इस अवसर पर राजेश कुमार सिंह SDM ओबरा, सुनील कुमार सिंह खण्ड विकास अधिकारी चोपन, सुशील कुमार तहसीलदार ओबरा, पुनीत टण्डन जिला प्रोबेशन अधिकारी, महिला थाना प्रभारी सन्तु सरोज, सीमा द्विवेदी, नितू सिंह, शेषमणि दूबे, मनोज मिश्रा पी0आर0ओ0 सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन साधना मिश्रा द्वारा किया गया । 

विंध्याचल मण्डल ब्यूरो चीफ अश्विनी कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आदिपुरुष फिल्म पर प्रतिबंध लगाया जाए – भुवनेश आधुनिक     |     रेलवे आरक्षण सुविधा बाधित होने से यात्रियों को उठानी पड़ेगी परेशानी !     |     फर्जी SDM बनकर मिलता था अधिकारियों से ! हुआ गिरफ्तार !     |     चाइनीज मांझा बना जी का जंजाल, गर्दन कटने से युवक की हालत नाजुक !     |     मोमबत्ती से घर में लगी आग, मासूम बच्ची की हुई जलकर मौत !     |     अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के बुल्डोजर ने 15 बीघा जमींन को खाली कराया !     |     दिल्ली में बिपरजॉय का असर, आज फिर बादल बरसने से गिरेगा तापमान ! यूपी को भी राहत !     |     अखिलेश यादव ने उठाए प्रदेश कानून व्यवस्था पर सवाल !     |     बिपरजॉय करेगा चारधाम यात्रा को प्रभावित, यात्रियों को उठानी पड़ सकती है परेशानी !     |     9 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित विशाल जनसभा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया !     |     थानेश्वर सिंह     |     कृष्णा कुमार गुप्ता     |     एक बार फिर बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई एक युवक की मौत ! परिजनो ने जताई हत्या की आशंका !     |     कालिदास महोत्सव की होगी धूम !     |     थाना सहतवार पुलिस टीम द्वारा 01 नफर वांछित गिरफ्तार !     |     तिलक चढ़ाकर लौट रही तेज रफ्तार बोलेरो सड़क के किनारे खड़े ट्रक से भिड़ !     |     7 हजार से भी सस्ता 90Hz डिस्प्ले वाला पहला फोन हुआ लॉन्च ! इसमें है iPhone जैसा डायनामिक फीचर !     |     सिंधु कुमार जायसवाल     |     कार्य मे लापरवाही पाए जाने पर इंस्पेक्टर हसनगंज निलंबित !     |     N.H.A.I. की परियोजनाओं को तीव्र से करने के निर्देश दिए !     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9410378878