उत्तर प्रदेश : बलिया
27 जुलाई 2022 : मुकदमा वादी हेमन्त चौहान S/O श्री रविन्द्र चौहान ग्राम बेलौझा थाना हलधरपुर जिला मऊ द्वारा दिनांक 23.07.2022 को लिखित तहरीर बाबत अपने घर से रसड़ा हास्पिटल पर खाना पहुचाने जाते समय कटियारी रेलवे क्रासिंग के पास TVS मोटर साईकिल (विक्की) सवार तीन अज्ञात लोग रोककर मेरा बैग छिनने की कोशिश किये जिसके आधार पर थाना रसड़ा पर मु0अ0सं0 262/2022 धारा 393 IPC भा०द०वि० पंजीकृत किया गया था ।
SP जनपद बलिया श्री राज करन नय्यर के आदेश के अनुपालन मे अपराध नियत्रंण व संदिग्ध व वांछित अपराधियो के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में ASP श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी व CO रसड़ा महोदय श्री एस. एन. वैस के सफल पर्यवेक्षण में पुलिस उपा0 / प्रभारी थाना रसड़ा श्री उस्मान द्वारा गठित पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 262/2022 धारा 393 IPC भादवि मे चल रहे वांछित की पतारसी सुरागरसी हेतु उ.नि. औरंगजेब खां हमराह का0 नागेन्द्र द्वारा देखभाल क्षेत्र, शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान मिली मुखबिरी सूचना के आधार पर दिनांक 27.07.2022 को करीब 11.00 बजे अभियुक्त अजय कुमार सिंह पुत्र सर्व देव सिंह (उम्र 50 वर्ष) निवासी गुलौरी थाना हलधरपुर जनपद मऊ को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया जा रहा है ।
नोट – दिनांक 24.07.2022 को लूट का प्रयास करने वाले अभियुक्त नागेन्द्र सोनी पुत्र स्व0 कन्हैया सोनी (उम्र 42 वर्ष) निवासी ब्रह्मस्थान बजाजी मुहल्ला थाना रसड़ा को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है ।
अनावरित अभियोग-
1. मु0अ0सं0 – 262/2022 धारा 393 भादवि थाना रसड़ा जनपद बलिया।
अभियुक्त का नाम पता-
1. अजय कुमार सिंह पुत्र सर्व देव सिंह (उम्र 50 वर्ष) निवासी गुलौरी थाना हलधरपुर जनपद मऊ
गिरफ्तारी की स्थान/ दिनांक /समय-
1. गुलौरी घर के पास से दिनांक 27.07.2022 समय 11.00 बजे थाना रसड़ा जनपद बलिया ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ.नि. औरंगजेब खां थाना रसड़ा जनपद बलिया
2. का0 नागेन्द्र कुमार थाना रसड़ा जनपद बलिया
जिला ब्यूरो चीफ बलिया अजय गुप्ता की रिपोर्ट