Breaking News in Hindi
Header Banner

DAV पब्लिक स्कूल खड़िया में आज 8वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया !

0 129

DAV पब्लिक स्कूल खड़िया में आज 8वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया !

उत्तर प्रदेश : सोनभद्र (शक्तिनगर)
21 जून 2022 : DAV पब्लिक स्कूल खड़िया में आज 8वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया । कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती संध्या एल पांडे जी ने अपने संबोधन के दौरान योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि योग एक कला के साथ विज्ञान भी है जो शरीर, मन आत्मा और ब्रहमांड को एक जुट बनाने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। साथ ही साथ उन्होंने इस बात पर विशेष जोर देते हुए कहा कि योग भारत की विरासत भी है जो आज पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो चुका है  l
अंत में योग की महत्ता को निष्कर्ष रूप में स्वीकारते हुए बताया कि (जो करें योग उनके भागे रोग) l  
तदुपरांत कक्षा तीसरी से लेकर 12वीं तक के सभी छात्रों तथा प्राचार्या सहित सभी अध्यापक अध्यापिकाओ ने पी ई टी आरडी प्रसाद एवं अल्पना शर्मा के निर्देशन में ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, शलभासन, पद्मासन, वज्रासन, पर्वतासन, पवनमुक्तासन, नौकासन, चक्रासन एवं हलासन कर इसके लाभ से भी अवगत हुए l
अंत में अनुलोम विलोम एवं ध्यान मुद्रा के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ  l
साथ ही साथ स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत कक्षा छठी से लेकर 12वीं तक के छात्रों ने स्वच्छता प्रतिज्ञा लेकर अपने आसपास एवं वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने की प्रतिज्ञा ली  l कार्यक्रम सफल तथा सराहनीय रहा l
जिला ब्यूरो चीफ सोनभद्र अश्विनी कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आदिपुरुष फिल्म पर प्रतिबंध लगाया जाए – भुवनेश आधुनिक     |     रेलवे आरक्षण सुविधा बाधित होने से यात्रियों को उठानी पड़ेगी परेशानी !     |     फर्जी SDM बनकर मिलता था अधिकारियों से ! हुआ गिरफ्तार !     |     चाइनीज मांझा बना जी का जंजाल, गर्दन कटने से युवक की हालत नाजुक !     |     मोमबत्ती से घर में लगी आग, मासूम बच्ची की हुई जलकर मौत !     |     अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के बुल्डोजर ने 15 बीघा जमींन को खाली कराया !     |     दिल्ली में बिपरजॉय का असर, आज फिर बादल बरसने से गिरेगा तापमान ! यूपी को भी राहत !     |     अखिलेश यादव ने उठाए प्रदेश कानून व्यवस्था पर सवाल !     |     बिपरजॉय करेगा चारधाम यात्रा को प्रभावित, यात्रियों को उठानी पड़ सकती है परेशानी !     |     9 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित विशाल जनसभा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया !     |     कृष्णा कुमार गुप्ता     |     एक बार फिर बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई एक युवक की मौत ! परिजनो ने जताई हत्या की आशंका !     |     कालिदास महोत्सव की होगी धूम !     |     थाना सहतवार पुलिस टीम द्वारा 01 नफर वांछित गिरफ्तार !     |     तिलक चढ़ाकर लौट रही तेज रफ्तार बोलेरो सड़क के किनारे खड़े ट्रक से भिड़ !     |     7 हजार से भी सस्ता 90Hz डिस्प्ले वाला पहला फोन हुआ लॉन्च ! इसमें है iPhone जैसा डायनामिक फीचर !     |     सिंधु कुमार जायसवाल     |     कार्य मे लापरवाही पाए जाने पर इंस्पेक्टर हसनगंज निलंबित !     |     N.H.A.I. की परियोजनाओं को तीव्र से करने के निर्देश दिए !     |     ट्रक के चपेट में आने से युवक की मौत !     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9410378878