गोवंशीय पशु को वध हेतु ले जा रहे 04 नफर अभियुक्त गिरफ्तार !
उत्तर प्रदेश : लखीमपुर खीरी
27 जून 2022 : थाना भीरा पुलिस द्वारा, गोवंशीय पशु को वध हेतु ले जा रहे 04 नफर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार 01 गोवंशीय पशु , 02 अदद बांका, 03 अदद चाकू बरामद !
SP खीरी, श्री संजीव सुमन के निर्देशन व ASP के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित / वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 26.06.2022 को थाना भीरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 279/2022 धारा 3/5/8 उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम में वांछित 04 अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर ग्राम रणाबाजारा से पश्चिम जंगल के पास से प्रतिबंधित पशुओं का बध करने की तैयारी कर रहे 04 अभियुक्तों को 02 बांका, 03 चाकू बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना भीरा पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायालय भेजा गया है ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-
1. सद्दाम पुत्र मुजीब अली
2. वाजिद अली पुत्र मुन्ना निवासीगण ग्राम रणाबाजार थाना भीरा जनपद खीरी
3. कमरुद्दीन उर्फ बंदे अली पुत्र नजीर
4. जाकिर पुत्र कादिर निवासी ग्राम नब्बू पुरवा थाना भीरा जनपद खीरी
बरामदगीः-
01 गौवंशी पशु
02 बांका
03 चाकू
अभियुक्तगणों के विरूद्ध पंजीकृत अभियोगः-
1. मु0अ0सं0 279/22 धारा 3/5/8 गौवध निवारण अधिनियम
2. मु0अ0सं0 314/22 धारा 3/5क/8 गौवध निवारण अधिनियम
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-
1. उ0नि0 सुनील कुमार सिंह
2. हे0का0 अतीश कुमार
3. का0 अनुज कुमार
4. का0 नीरज कुमार
जिला ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी अनूप कुमार भास्कर की रिपोर्ट