बलिया पुलिस द्वारा हत्या के आरोपी भतीजे को आला कत्ल चाकू के साथ 24 घण्टे के अंदर किया गया गिरफ्तार !
बलिया पुलिस द्वारा हत्या के आरोपी भतीजे को आला कत्ल चाकू के साथ 24 घण्टे के अंदर किया गया गिरफ्तार !
उत्तर प्रदेश : बलिया
04 जुलाई 2022 : दिनांक 03.07.2021 को शाम मे करीब 16.00 बजे थाना दुबहड़ अंतर्गत ग्राम दुबहड़ में पारिवारिक विवाद को लेकर भतीजे नें अपने ही सगे चाचा अशोक सिंह पुत्र स्व0 बटेश्वर सिंह उम्र करीब 52 वर्ष निवासी ग्राम दुबहड़ थाना दुबहड़ जनपद बलिया को अपने ही घर के आँगन में चाकू से कई बार प्रहार कर हत्या कर दी गयी थी ।
उक्त घटना के दृष्टिगत SP श्री राजकरन नय्यर द्वारा घटना से सम्बन्धित अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु कड़े निर्देश दिये गये थे । उक्त आदेश के क्रम में ASP बलिया श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी के कुशल पर्यवेक्षण में टीमों का गठन कर CO नगर महोदया प्रीती त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में SO दुबहड़ श्री अतुल कुमार मिश्र मय फोर्स द्वारा तत्परता पूर्वक सघन दबिश व मुखविरी सूचना पर घटना कारित करने वाले वांछित अभियुक्त प्रीतम सिंह पुत्र ह्रदयानन्द सिंह निवासी ग्राम दुबहड़ थाना दुबहड़ जनपद बलिया को आज दिनांक 04.07.2022 को रविदास जी के मूर्ति दुबहड़ SBI के पास से समय करीब 07.30 बजे गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय जेल भेजा जा रहा है ।
संबन्धित अभियोगः-
1. मु0अ0सं0 101/22 धारा 302 भादवि थाना दुबहड़ बलिया ।
नाम पता अभियुक्तः-
1. प्रीतम सिंह पुत्र ह्रदयानन्द सिंह निवासी ग्राम दुबहड़ थाना दुबहड़ जनपद बलिया
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1. थानाध्यक्ष श्री अतुल कुमार सिंह थाना दुबहड़ बलिया ।
2. का0 राहुल सरोज थाना दुबहड़ बलिया ।
3. का0 विमलेश पटेल थाना दुबहड़ बलिया ।
4. का0 सुरेन्द्र कुमार थाना दुबहड़ बलिया ।
5. का0 आशीष कुमार थाना दुबहड़ बलिया
उक्त घटना के सम्बन्ध में ASP बलिया ने पूर्व में एक वीडियो बैत भी जारी किया था –
जिला ब्यूरो चीफ बलिया अजय गुप्ता की रिपोर्ट