Breaking News in Hindi
Header Banner
ब्रेकिंग
जल शक्ति मंत्री ने सरयू नदी किनारे हुए कटान रोधी कार्यों का किया निरीक्षण ! UDID कार्ड के लम्बित आवेदनों को शीघ्र निपटाएं : डीएम ब्रेक फेल होने से पंचम वाहिनी SSB की बस दुर्घटनाग्रस्त ! 19 जवान थे सवार जवान सुरक्षित ! राजेंद्र सिंह बिष्ट (रज्जी) देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल महानगर हल्द्वानी के प्रभारी एवं कृष्ण कुमार ... लालकुआं पुलिस ने एक अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार ! मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बाटी रेड क्रॉस सोसाइटी की पुनर्वास राहत सामग्री ! DM की अध्यक्षता में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन ! नाराज उपभोक्ताओं की बिजली कटौती की समस्या को लेकर प्रदर्शन के बाद प्रशासन अधिकारियों के साथ की मीटिं... एक पेड़ मां गंगा के नाम अंतर्गत पौधा रोपण संपन्न ! एक पेड़ माँ गंगा के नाम अंतर्गत हुआ पौधारोपण !

गंगा एक्सप्रेसवे का शिलान्‍यास कर बोले पीएम मोदी- यूपी में अब भेदभाव नहीं, सबका विकास होता है

302

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्‍तर प्रदेश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का शिलान्यास कर दिया है। इस अवसर पर पीएम मोदी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि शाहजहांपुर की धरती से वीरता की धारा बही है। कल ही पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्लाह खान, ठाकुर रौशन सिंह का बलिदान दिवस है। अंग्रेजी सत्ता को चुनौती देने वाले शाहजहांपुर के इन तीनों सपूतों को 19 दिसंबर को फांसी दी गई थी। भारत की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर देने वाले ऐसे वीरों का हम पर बहुत बड़ा कर्ज है। ऐसे ही गंगा एक्‍सप्रेसवे भी उन्‍नति के द्वार खोलेगी। हमारा शुरुआत से ही सबका साथ और सबका विकास का मंत्र रहा है। डबल इंजन की सरकार का पूरा फोकस यूपी के विकास पर है। लेकिन साल 2014 से पहले यूपी में कुछ लोगों के लिए योजनाएं बनाई जाती थीं। कुछ लोगों के विकास के बारे में सोचा जाता था। लेकिन अब यूपी में सबके विकास के लिए सोचा जाता है

शाहजहांपुर में भी 50 हजार लोगों को पीएम आवास योजना के तहत पक्के घर मिले

पीएम मोदी ने कहा कि यहां शाहजहांपुर में भी 50 हजार लोगों को पीएम आवास योजना के तहत पक्के घर मिले हैं, उनके जीवन का सबसे बड़ा सपना पूरा हुआ है। जिन लोगों को अभी पक्के घर नहीं मिले हैं, उनके घर जल्दी से जल्दी मिलें, उसके लिए मोदी और योगी दिन रात काम करते हैं और करते रहेंगे। हाल ही में हमारी सरकार ने गरीबों के पक्के घर बनाने के लिए 2 लाख करोड़ रुपये स्वीकृत किये हैं। ये खजाना आपका है, आपके लिए है, आपके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए है। आजादी के बाद पहली बार आज गरीब का दर्द समझने वाली, गरीब के लिए काम करने वाली सरकार बनी है। पहली बार घर, सड़क, शौचालय, बिजली, पानी, गैस कनेक्शन ऐसी बुनियादी सुविधाओं को इतनी प्राथमिकता दी जा रही है। विकास के ऐसे ही कामों से गरीब, पिछड़ों का जीवन बदलता है। जो भी समाज में पीछे है, पिछड़ा हुआ है, उसे सशक्त करना, विकास का लाभ उस तक पहुंचाना, हमारी सरकार की प्राथमिकता है। यही भावना हमारी कृषि नीति में, किसानों से जुड़ी नीति में भी दिखती है। बीते सालों में बीज से बाजार तक की जो भी व्यवस्था हमने बनाई है, इसमें देश के उन 80 प्रतिशत से अधिक छोटे किसानों को प्राथमिकता दी गई है, जिनके पास 2 हेक्टेयर से भी कम भूमि है।

डबल इंजन की सरकार का पूरा फोकस यूपी के विकास पर

मोदी और योगी की डबल इंजन की सरकार का पूरा फोकस यूपी के विकास पर है। लेकिन साल 2014 से पहले यूपी में कुछ लोगों के लिए योजनाएं बनाई जाती थीं। कुछ लोगों के विकास के बारे में सोचा जाता था। आप पांच साल पहले का हाल याद करिए। राज्य के कुछ इलाकों को छोड़ दें, तो दूसरे शहरों और गांव-देहात में बिजली ढूंढे नहीं मिलती थी। डबल इंजन की सरकार ने ना सिर्फ यूपी में करीब 80 लाख मुफ्त बिजली कनेक्शन दिए, बल्कि हर ज़िले को पहले से कई गुना ज्यादा बिजली दी जा रही है। जब पूरा यूपी एक साथ बढ़ता है, तो देश आगे बढ़ता है।

यूपी के लोगों के लिए अनेक वरदान एक साथ लेकर आ रहे

पीएम मोदी ने कहा कि मां गंगा सारे मंगलों की, सारी उन्नति प्रगति की स्रोत हैं। मां गंगा सारे सुख देती हैं, और सारी पीड़ा हर लेती हैं। ऐसे ही गंगा एक्सप्रेसवे भी यूपी की प्रगति के नए द्वार खोलेगा। साथ ही देश की अर्थव्‍यवस्‍था को आगे ले जाने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाएगा। ये जो आज यूपी में एक्सप्रेसवे का जाल बिछ रहा है, जो नए एयरपोर्ट बनाए जा रहे हैं, नए रेलवे रूट बन रहे हैं, वो यूपी के लोगों के लिए अनेक वरदान एक साथ लेकर आ रहे हैं। पहला वरदान- लोगों के समय की बचत। दूसरा वरदान- लोगों की सहूलियत में बढोतरी, सुविधा में बढोतरी। तीसरा वरदान- यूपी के संसाधनों का सही उपयोग। चौथा वरदान- यूपी के सामर्थ्य में वृद्धि। पांचवां वरदान- यूपी में चौतरफा समृद्धि।

2014 के बाद विकास की राजनीति प्रदेश में हो रही: सीएम योगी आदित्‍यनाथ

गंगा एक्सप्रेस-वे के शिलान्‍यास कार्यक्रम में उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि हम सबका ये सौभाग्‍य है कि शाहजहांपुर की ये धरती वीरों की धरती है। उन्‍होंने कहा कि साल 2014 से पहले जो घोषणाएं होती थीं, वो सिर्फ चुनावों को ध्‍यान में रखकर होती थीं। लेकिन अब ऐसा नहीं है। पहले और अब की सरकार में यही बड़ा अंतर है। अब योजनाओं की घोषणाएं ही नहीं होती, उन्‍हें पूरा भी किया जाता है। 2014 के बाद विकास की राजनीति प्रदेश में हो रही है। कई एक्‍सप्रेसवे इसका उदाहरण हैं।

यूपी के मुख्‍यमंत्री ने कहा कि 2014 के बाद जो जोड़ने की राजनीति शुरू हुई उनका परिणाम है कि गांव का, किसानों का, नौजवानों का, श्रमिकों का सम्मान करते हुए देश की आस्था को सम्मान देने का कार्य प्रधानमंत्री मोदी ने किया। बताया जा रहा है कि 36,230 करोड़ रुपये की लागत से इसे सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) के अंतर्गत बनाया जाएगा। ये एक्‍सप्रेस-वे मेरठ से प्रयागराज तक बनेगा।

सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम

शाहजहांपुर में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से पहले सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शाहजहांपुर के पुलिस अधीक्षक एस. आनंद ने बताया कि उन्‍होंने पूरी तैयारियां कर ली हैं। जाम न लगे इसलिए गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था बड़े मैदानों में की गई है। सुरक्षा में अर्धसैनिक बल भी तैनात हैं।

2024 में पूरा हो जाएगा गंगा एक्सप्रेस वे का काम

मेरठ से प्रयागराज तक बनने वाले 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेस वे का काम वर्ष 2024 में पूरा होगा। मेरठ के बिजौली गांव से शुरू होकर प्रयागराज के जुड़ापुर दांदू गांव तक पहुंचने में 12 जिलों की 30 तहसीलों का क्षेत्र इसमें शामिल होगा। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने जमीनों के बैनामे कराने की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली है।

चुनावी गणित

आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत इसे सबसे बड़ी जनसभा माना जा रहा है। पिछले चुनाव में भाजपा ने मंडल की 23 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी। शाहजहांपुर व बदायूं की सिर्फ एक-एक सीट सपा के खाते में आई थी। इन दोनों जिलों के लोग शनिवार की जनसभा में शामिल होंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आदिपुरुष फिल्म पर प्रतिबंध लगाया जाए – भुवनेश आधुनिक     |     रेलवे आरक्षण सुविधा बाधित होने से यात्रियों को उठानी पड़ेगी परेशानी !     |     फर्जी SDM बनकर मिलता था अधिकारियों से ! हुआ गिरफ्तार !     |     चाइनीज मांझा बना जी का जंजाल, गर्दन कटने से युवक की हालत नाजुक !     |     मोमबत्ती से घर में लगी आग, मासूम बच्ची की हुई जलकर मौत !     |     अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के बुल्डोजर ने 15 बीघा जमींन को खाली कराया !     |     दिल्ली में बिपरजॉय का असर, आज फिर बादल बरसने से गिरेगा तापमान ! यूपी को भी राहत !     |     अखिलेश यादव ने उठाए प्रदेश कानून व्यवस्था पर सवाल !     |     बिपरजॉय करेगा चारधाम यात्रा को प्रभावित, यात्रियों को उठानी पड़ सकती है परेशानी !     |     9 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित विशाल जनसभा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया !     |     जल शक्ति मंत्री ने सरयू नदी किनारे हुए कटान रोधी कार्यों का किया निरीक्षण !     |     UDID कार्ड के लम्बित आवेदनों को शीघ्र निपटाएं : डीएम     |     ब्रेक फेल होने से पंचम वाहिनी SSB की बस दुर्घटनाग्रस्त ! 19 जवान थे सवार जवान सुरक्षित !     |     राजेंद्र सिंह बिष्ट (रज्जी) देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल महानगर हल्द्वानी के प्रभारी एवं कृष्ण कुमार आगरी वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनित !     |     लालकुआं पुलिस ने एक अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार !     |     मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बाटी रेड क्रॉस सोसाइटी की पुनर्वास राहत सामग्री !     |     DM की अध्यक्षता में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन !     |     नाराज उपभोक्ताओं की बिजली कटौती की समस्या को लेकर प्रदर्शन के बाद प्रशासन अधिकारियों के साथ की मीटिंग !     |     एक पेड़ मां गंगा के नाम अंतर्गत पौधा रोपण संपन्न !     |     एक पेड़ माँ गंगा के नाम अंतर्गत हुआ पौधारोपण !     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9410378878