Breaking News in Hindi
Header Banner

DM ने कॉलेक्ट्रेट परिसर में फलदार पौधों का रोपण कर, हरेला पर्व पर जनपद वासियों को शुभकामनाएं व बधाई दी !

0 125

उत्तराखण्ड : ऊधम सिंह नगर
17 जुलाई 2022 : ऊधम सिंह नगर DM युगल किशोर पंत ने जिला कार्यालय परिसर में फलदार पौधों का रोपण किया और जनपद वासियों को हरेला पर्व की शुभकामनायें व बधाई दी । उन्होने कहा कि हमे प्रकृति को संजो कर रखना चाहिये, प्रकृति से ही हमारा जीवन सुरक्षित है । उन्होंने कहा कि सभी को समर्पित भाव से प्रकृति संरक्षण की दिशा में आगे बढ़ना होगा और आने वाली पीढ़ी को शुद्ध पर्यावरण मिले, इसके लिए पर्यावरण संरक्षण सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होने कहा कि जिस तरह से दिन प्रतिदिन भू-जल स्तर कम होता जा रहा है वह एक चिंता का विषय है इस लिये हमे पानी, पर्यावरण को बचाना होगा जिसके लिये अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की आवश्यकता है ताकि आने वाली पीढि को पानी व आॅक्सीजन की कमी से जुझना न पड़े । उन्होंने कहा कि हमे दृढ़ संकल्प लेना होगा कि जो पौधे लगाए हैं, उनकी देख-रेख एवं संरक्षण करना हमारा दायित्व है ।
पौधारोपण के पश्चात जिलाधिकारी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में वृहद्ध स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई ।  जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिये कि जिला कार्यालय के साथ ही विकास भवन को भी पोलीथीन व प्लास्टिक का उपयोग प्रतिबन्धित रखा जाये। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक के फोल्डरों के स्थान पर जूट आदि के फोल्डर्स का उपयोग किया जाये ।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, अपर जिलाधिकारी डाॅ0 ललित नारायण मिश्र, जय भारत सिंह, जिला विकास अधिकारी तारा हयांकी, उपजिलाधिकारी प्रत्युष सिंह, ओसी कौस्तुभ मिश्रा, एसएनए राजू नबियाल, तहसीलदार नीतू डागर, डीएसटीओ नफील जीमल, मुख्य उद्यान अधिकारी भावना जोशी, डीडीएमओ उमाशंकर नेगी सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने वृक्षा रोपण व स्वच्छता अभियान में शामिल हुए ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आदिपुरुष फिल्म पर प्रतिबंध लगाया जाए – भुवनेश आधुनिक     |     रेलवे आरक्षण सुविधा बाधित होने से यात्रियों को उठानी पड़ेगी परेशानी !     |     फर्जी SDM बनकर मिलता था अधिकारियों से ! हुआ गिरफ्तार !     |     चाइनीज मांझा बना जी का जंजाल, गर्दन कटने से युवक की हालत नाजुक !     |     मोमबत्ती से घर में लगी आग, मासूम बच्ची की हुई जलकर मौत !     |     अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के बुल्डोजर ने 15 बीघा जमींन को खाली कराया !     |     दिल्ली में बिपरजॉय का असर, आज फिर बादल बरसने से गिरेगा तापमान ! यूपी को भी राहत !     |     अखिलेश यादव ने उठाए प्रदेश कानून व्यवस्था पर सवाल !     |     बिपरजॉय करेगा चारधाम यात्रा को प्रभावित, यात्रियों को उठानी पड़ सकती है परेशानी !     |     9 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित विशाल जनसभा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया !     |     कृष्णा कुमार गुप्ता     |     एक बार फिर बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई एक युवक की मौत ! परिजनो ने जताई हत्या की आशंका !     |     कालिदास महोत्सव की होगी धूम !     |     थाना सहतवार पुलिस टीम द्वारा 01 नफर वांछित गिरफ्तार !     |     तिलक चढ़ाकर लौट रही तेज रफ्तार बोलेरो सड़क के किनारे खड़े ट्रक से भिड़ !     |     7 हजार से भी सस्ता 90Hz डिस्प्ले वाला पहला फोन हुआ लॉन्च ! इसमें है iPhone जैसा डायनामिक फीचर !     |     सिंधु कुमार जायसवाल     |     कार्य मे लापरवाही पाए जाने पर इंस्पेक्टर हसनगंज निलंबित !     |     N.H.A.I. की परियोजनाओं को तीव्र से करने के निर्देश दिए !     |     ट्रक के चपेट में आने से युवक की मौत !     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9410378878