उत्तर प्रदेश : बलिया
03 अगस्त 2022 : SP बलिया श्री राज करन नय्यर के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों / वारंटियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सिकन्दरपुर पुलिस को सफलता प्राप्त हुई ।
उल्लेखनीय है कि थाना सिकन्दरपुर के प्र0नि0 श्री पंकज कुमार सिंह व निरीक्षक अपराध श्री रामायण सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना सिकन्दरपुर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-193/22 धारा 376AB भादवि व 5/6 पाक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त सुभाष गौंड़ पुत्र स्व0 बाला गोंड़ निवासी करमौता थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया उम्र करीब 52 वर्ष को दिनांक 01.08.2022 को बस स्टेशन चौराहा सिकन्दरपुर के पास से समय करीब 08.30 बजे गिरफ्तार किया गया । थाना सिकन्दरपुर पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है ।
संबन्धित अभियोग-
1. मु0अ0सं0- 193/22 धारा 376AB भादवि व 5/6 पाक्सो एक्ट थाना सिकन्दरपुर, बलिया
गिरफ्तार अभियुक्तः-
1. सुभाष गौंड़ पुत्र स्व0 बाला गोंड़ निवासी करमौता थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1. निरीक्षक अपराध श्री रामायण सिंह थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया
2. का0 राज कुमार यादव थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया
3. का0 आलोक शुक्ला थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया
जिला ब्यूरो चीफ बलिया अजय गुप्ता की रिपोर्ट