Breaking News in Hindi
Header Banner
ब्रेकिंग
थाना नगरा जनपद बलिया पुलिस द्वारा 02 नफर बाल अपचारी गिरफ्तार, गिरफ्तार बाल अपचारी के कब्जे से चोरी क... मासूमों से हवा कराती मास्टरनी साहिबा का वीडियो वायरल ! भीषण हादसे में एक छात्र की मौत ! एक दर्जन से अधिक छात्र घायल ! कई विभागों पर ADM, ASP का संयुक्त छापा ! परचून की दुकान में शराब बेच रहे शराब तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार ! योगी सरकार का आदेश, अपनी तहसील में ही निवास करें उपजिलाधिकारी और तहसीलदार ! जल शक्ति मंत्री ने सरयू नदी किनारे हुए कटान रोधी कार्यों का किया निरीक्षण ! UDID कार्ड के लम्बित आवेदनों को शीघ्र निपटाएं : डीएम ब्रेक फेल होने से पंचम वाहिनी SSB की बस दुर्घटनाग्रस्त ! 19 जवान थे सवार जवान सुरक्षित ! राजेंद्र सिंह बिष्ट (रज्जी) देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल महानगर हल्द्वानी के प्रभारी एवं कृष्ण कुमार ...

हत्या के दोषी रामस्वरूप को उम्रकैद

0 274

हत्या के दोषी रामस्वरूप को उम्रकैद

उत्तर प्रदेश : सोनभद्र
12 जनवरी 2022 : 70 हजार रुपये अर्थदंड न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद, 4 वर्ष पूर्व कुल्हाड़ी से गला काटकर श्री किसुन की हुई थी हत्या
– दो महिलाओं पर भी जान मारने की नियत से कुल्हाड़ी से किया था प्रहार
– अर्थदंड की आधी धनराशि मृतक की पत्नी को मिलेगा

चार वर्ष पूर्व कुल्हाड़ी से गला काटकर श्री किसुन की हुई नृसंश हत्या के मामले में बुधवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम खलीकुज्ज्मा की अदालत ने दोषसिद्ध पाकर दोषी रामस्वरूप को उम्रकैद एवं 70 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं मृतक की पत्नी को अर्थदंड की आधी धनराशि दी जाएगी।

अभियोजन पक्ष के मुताबिक 20 अक्टूबर 2017 को दुद्धी कोतवाली में दी तहरीर में कोरगी निवासी देवी किसुन ने आरोप लगाया था कि उसका भाई श्री किसुन 18 अक्टूबर 2017 को अपनी लड़की के घर आरंगपानी गांव छठी में गया था। 20 अक्टूबर 2017 को अपनी मौसेरी सास फुलवासी देवी के घर गोहड़ा सुबह 8 बजे चला गया। वहां पर खाना खाकर छप्पर में सो रहा था। गोहड़ा गांव निवासी रामस्वरूप पुत्र नान्हू राम अपनी लड़की की शादी की बात को लेकर फुलवासी देवी से रंजिश रखता था। उसी रंजिश के कारण दोपहर 12:30 बजे जब भाई श्री किसुन चारपाई पर सो रहा था कुल्हाड़ी लेकर आए रामस्वरूप ने भाई के गर्दन पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इतना ही नहीं घर मे मौजूद उषा देवी एवं इनकुंवर को भी जान से मारने की नीयत से कुल्हाड़ी से गले पर वार कर दिया। जिनका इलाज दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। इस घटना को घर पर मौजूद फुलवासी देवी व उनका लड़का जीत नारायण ने देखा। लेकिन भयवश कुछ नहीं बोला, बल्कि छिप गया था। भाई का शव पड़ा है आवश्यक कार्रवाई करें। इस तहरीर पर रामस्वरूप के विरुद्ध हत्या एवं हत्या का प्रयास की एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने मामले की विवेचना किया और पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने न्यायालय में रामस्वरूप के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल किया। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी रामस्वरूप को उम्रकैद एवं 70 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी वहीं अर्थदंड की आधी धनराशि मृतक की पत्नी को मिलेगी। अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी अपर जिला शासकीय अधिवक्ता कुंवर वीर प्रताप सिंह ने की।
जिला ब्यूरो चीफ, सोनभद्र अश्विनी कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आदिपुरुष फिल्म पर प्रतिबंध लगाया जाए – भुवनेश आधुनिक     |     रेलवे आरक्षण सुविधा बाधित होने से यात्रियों को उठानी पड़ेगी परेशानी !     |     फर्जी SDM बनकर मिलता था अधिकारियों से ! हुआ गिरफ्तार !     |     चाइनीज मांझा बना जी का जंजाल, गर्दन कटने से युवक की हालत नाजुक !     |     मोमबत्ती से घर में लगी आग, मासूम बच्ची की हुई जलकर मौत !     |     अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के बुल्डोजर ने 15 बीघा जमींन को खाली कराया !     |     दिल्ली में बिपरजॉय का असर, आज फिर बादल बरसने से गिरेगा तापमान ! यूपी को भी राहत !     |     अखिलेश यादव ने उठाए प्रदेश कानून व्यवस्था पर सवाल !     |     बिपरजॉय करेगा चारधाम यात्रा को प्रभावित, यात्रियों को उठानी पड़ सकती है परेशानी !     |     9 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित विशाल जनसभा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया !     |     थाना नगरा जनपद बलिया पुलिस द्वारा 02 नफर बाल अपचारी गिरफ्तार, गिरफ्तार बाल अपचारी के कब्जे से चोरी की 01 अदद मोटरसाईकिल बरामद !     |     मासूमों से हवा कराती मास्टरनी साहिबा का वीडियो वायरल !     |     भीषण हादसे में एक छात्र की मौत ! एक दर्जन से अधिक छात्र घायल !     |     कई विभागों पर ADM, ASP का संयुक्त छापा !     |     परचून की दुकान में शराब बेच रहे शराब तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार !     |     योगी सरकार का आदेश, अपनी तहसील में ही निवास करें उपजिलाधिकारी और तहसीलदार !     |     जल शक्ति मंत्री ने सरयू नदी किनारे हुए कटान रोधी कार्यों का किया निरीक्षण !     |     UDID कार्ड के लम्बित आवेदनों को शीघ्र निपटाएं : डीएम     |     ब्रेक फेल होने से पंचम वाहिनी SSB की बस दुर्घटनाग्रस्त ! 19 जवान थे सवार जवान सुरक्षित !     |     राजेंद्र सिंह बिष्ट (रज्जी) देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल महानगर हल्द्वानी के प्रभारी एवं कृष्ण कुमार आगरी वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनित !     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9410378878