Breaking News in Hindi
Header Banner

बिजली संशोधन बिल 2022 के विरोध में कलेक्ट्रेट सीतापुर में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन !

0 130

उत्तर प्रदेश : सीतापुर
08 अगस्त 2022 : बिजली संशोधन बिल 2022 को केंद्र सरकार द्वारा संसद सत्र में लाने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्र शक्ति ) ने संयुक्त किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश के निर्देश पर कलेक्ट्रेट सीतापुर में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन !
भारतीय किसान यूनियन राष्ट्र शक्ति के मण्डल संयोजक मनोज कुमार राठौर सदस्य स्थाई समिति कामिल अंसारी जिलाध्यक्ष जयमल सिंह आदि पदाधिकारीयों ने मख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन व प्रधान मंत्री भारत सरकार को सम्बोधित ज्ञापन सँयुक्त किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश के निर्देश पर कलेक्ट्रेट सीतापुर में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा तथा आंदोलन की दी चेतावनी ।
सँयुक्त किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश के आवाहन पर भरतीय किसान यूनियन राष्ट्र शक्ति ने सांकेतिक धरना प्रदर्शन करके कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा !
केंद्र सरकार ने आंदोलित किसानों के संगठन SKM के साथ 9-10 दिंसबर 2021 को एक समझौता किया था, जिसमें वायदा किया गया था, कि जब भी सरकार बिजली संशोधन बिल संसद में लाएगी, वह किसानों के संगठन (SKM) एवं अन्य स्टेकहोल्डस॔ के साथ वाता॔ करेगी, उसके उपरांत बिल पेश करेगी ।

जैसी सूचना भारतीय किसान यूनियन राष्ट्र शक्ति को विभिन्न तंत्रों के माध्यम से प्राप्त हुई है, कि सरकार वर्तमान सत्र में यह बिल पेश करने वाली है एवं उत्तर प्रदेश में किसानों के निजी नलकूपों पर बिजली मीटर लगाये जा रहे है ।
जबकि वर्तमान मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश ने 2022 चुनाव के दौरान किसानों को नि:शुल्क सिंचाई हेतु बिजली का वायदा किया था ।

भारतीय किसान यूनियन राष्ट्र शक्ति उत्तर प्रदेश के किसान संगठन सरकार के इस बिजली संशोधन बिल 2022 लाने के प्रयास एव किसानों के निजी नलकूपों पर जबरदस्ती बिजली मीटर लगाने के कार्य, राज्य बिजली बोर्ड एवं निगमों के निजीकरण का विरोध करते है ।
अतः भारतीय किसान यूनियन राष्ट्र शक्ति सरकार से मांग करते है कि किसानों के निजी नलकूपों से बिजली मीटर अविलंब हटाया जाए एव़ किसान-बिजली कर्मचारी -जनता विरोधी बिजली संशोधन 2022 को लाने का कुप्रयास ना करें, अन्यथा किसानों के पास सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने के अलावा कोई रास्ता नही बचेगा ।
इस अवसर पर मो असफाक ,एडवोकेट अशोक कुमार समेत तमाम लोग मौजूद रहे ।
लखनऊ मण्डल ब्यूरो चीफ अमित कुमार राठौर की रिपोर्ट

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आदिपुरुष फिल्म पर प्रतिबंध लगाया जाए – भुवनेश आधुनिक     |     रेलवे आरक्षण सुविधा बाधित होने से यात्रियों को उठानी पड़ेगी परेशानी !     |     फर्जी SDM बनकर मिलता था अधिकारियों से ! हुआ गिरफ्तार !     |     चाइनीज मांझा बना जी का जंजाल, गर्दन कटने से युवक की हालत नाजुक !     |     मोमबत्ती से घर में लगी आग, मासूम बच्ची की हुई जलकर मौत !     |     अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के बुल्डोजर ने 15 बीघा जमींन को खाली कराया !     |     दिल्ली में बिपरजॉय का असर, आज फिर बादल बरसने से गिरेगा तापमान ! यूपी को भी राहत !     |     अखिलेश यादव ने उठाए प्रदेश कानून व्यवस्था पर सवाल !     |     बिपरजॉय करेगा चारधाम यात्रा को प्रभावित, यात्रियों को उठानी पड़ सकती है परेशानी !     |     9 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित विशाल जनसभा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया !     |     7 हजार से भी सस्ता 90Hz डिस्प्ले वाला पहला फोन हुआ लॉन्च ! इसमें है iPhone जैसा डायनामिक फीचर !     |     सिंधु कुमार जायसवाल     |     कार्य मे लापरवाही पाए जाने पर इंस्पेक्टर हसनगंज निलंबित !     |     N.H.A.I. की परियोजनाओं को तीव्र से करने के निर्देश दिए !     |     ट्रक के चपेट में आने से युवक की मौत !     |     अचेत पड़े युवक का बलिया पुलिस ने कराया इलाज ! घायल युवक ने किया धन्यवाद !     |     तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न ! बांटी गई मिठाई !     |     गौभक्तों के सहयोग से नंन्दी बाबा को गहरे नालें में से बाहर निकाला !     |     मुख्यमंत्री योगी के आवास पर परिवहन विभाग की बैठक संपन्न !     |     महाराजगंज में 27 पुलिसकर्मियों का तबादला !     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9410378878