आकाशीय बिजली गिरने से 1 की मौत 3 झुलसे, सभी का हो रहा इलाज
13 जनवरी 2022 :
उत्तर प्रदेश : महराजगंज
जनपद के निचलौल क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत होने की खबर है। निचलौल के बजहां और कैमा में बुधवार की दोपहर को आकाशीय बिजली गिरने से एक किशोर एक किसान और एक महिला घटना ग्रस्त हो गए। जबकि तीन अन्य लोग बुरी तरह से झुलस गए। सभी घायलों को इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार अरविंद कुमार मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया।
सूचना के मुताबिक ग्राम सभा बजहा में गांव के पास एक फील्ड में बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इस बीच बारिश शुरू हो गई। जिससे बचने के लिए बच्चे एक पेड़ के नीचे जाकर छिप गए। कुछ देर बाद अचानक तेज आवाज के साथ उसी पेड़ पर बिजली गिर गई। जिसकी चपेट में आकर प्रिंस चौरसिया की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके साथ मौजूद नूर हसन, सदरे आलम और फाजिल हसन बुरी तरह झुलस गए। जिन्हें CHC निचलौल में भर्ती कराया गया। वहीं कोठीभार इलाके के ग्राम कैमा निवासी किसान राम गुलाब बुधवार की दोपहर अपने खेत में गेहूं की सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान उनके ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे वो बुरी तरह झुलस कर खेत में ही गिर पड़े। जिन्हें कुछ दूर रहे अन्य किसानों ने खेत से निकाल कर CHC निचलौल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं एक महिला अपने खेत में काम कर रही थी तभी उसके ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे महिला की मौत हो गई।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। तहसीलदार अरविंद कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही दोनों जगहों का निरीक्षण कर जांच रिपोर्ट DM को भेजी गई है। मृतकों के परिजनों को दैवीय आपदा राहत कोष से शीघ्र सहायता राशि दी जाएगी।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हेड कृष्ण कुमार गुप्ता की विशेष रिपोर्ट