Breaking News in Hindi
Header Banner
ब्रेकिंग

उ0प्र0 शिक्षक पात्रता परीक्षा नक़ल विहीन कराने हेतु DM ने संभाली व्यवस्था

0 1,287

उ0प्र0 शिक्षक पात्रता परीक्षा नक़ल विहीन कराने हेतु DM ने संभाली व्यवस्था

उत्तर प्रदेश : प्रयागराज
20 जनवरी 2022 : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उ0प्र0 शिक्षक पात्रता परीक्षा को सकुशल निर्विघ्न, नकल विहीन सम्पन्न कराने के लिए केन्द्र व्यवस्थापकों एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक सम्पन्न।

जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में गुरूवार को उ0प्र0 शिक्षक पात्रता परीक्षा (यू0पी0टी0ई0टी0) – 2021 को सकुशल निर्विघ्न, नकल विहीन सम्पन्न कराने के लिए सेण्ट एन्थोनी गल्र्स इ0का0 प्रयागराज में केन्द्र व्यवस्थापकों एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बैठक सम्पन्न हुयी।

जनपद में प्रथम पाली में 183 परीक्षा केन्द्रों पर 84017 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे तथा द्धितीय पाली में 132 परीक्षा केन्द्रों पर 59895 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा को नकल विहीन सम्पन्न कराने के लिए प्रथम पाली में सभी 183 केन्द्र व्यवस्थापकों को अपर जिलाधिकारी (नगर) एवं जिला विधालय निरीक्षक प्रयागराज ने सम्बोधित करते हुए आवश्यक जानकारी एवं दिशानिर्देश दिये।

द्धितीय पाली में सभी 63 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बैठक जिलाधिकारी महोदय, प्रयागराज की अध्यक्षता एवं जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रयागराज के संयोजकत्व में सम्पन्न हुई।

सेक्टर मजिस्ट्रेट्स को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि इस परीक्षा को कदाचार रहित, शान्तिपूर्ण, नकलविहीन सम्पन्न कराना शासन की शीर्ष प्राथमिकता है। शासन की मंशानुसार जिला प्रशासन परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराने के लिए कृत संकल्प है।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, सचल दस्ते निरंतर भ्रमणशील रहेंगे। परीक्षा में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

परीक्षा कार्य में जिसे जो भी दायित्व आवंटित किया गया, उसके प्रति पूरी तरह सजग रहें। सभी परीक्षा केन्द्रों पर कोविड हेल्प-डेस्क की अनिवार्य रूप से स्थापना की जाय। मास्क, थर्मल स्कैनर, ऑक्सीमीटर, सेनेटाइजर की भी पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी। परीक्षा कार्य में लगे किसी भी अधिकारी/कर्मचारी के पास एन्ड्राॅयड मोबाइल नहीं रहेगा, मात्र केन्द्र व्यवस्थापक, पर्यवेक्षक, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट कैमरा रहित की पैड वाला मोबाइल प्रयोग कर सकेंगे। सभी परीक्षा केन्द्रों के 200 गज तक धारा 144 लागू रहेगी।

अपर जिलाधिकारी (नगर) ने सभी केन्द्र व्यवस्थापकों को बताया कि परीक्षा के एक दिन पूर्व परीक्षा सम्बन्धी समस्त कार्य पूर्ण कर लिये जाय। परीक्षार्थियों के प्रवेश के समय मुख्य द्धार पर वीडियोग्राफी होगी। प्रश्न पत्रों को खोले जाने एवं परीक्षा समाप्ति पर सीलिंग – पैकिंग की भी वीडियोग्राफी करायी जायेगी।

सभी केन्द्रों पर CCTV से अनवरत निगरानी की जायेगी। जिला विधालय निरीक्षक ने बताया कि सभी केन्द्रों में ऐसा कक्षा जिसमें परीक्षा नहीं है उन्हें सीलबंद रखा जायेगा।

ऐसे केन्द्र व्यवस्थापक जिनके पास कक्ष निरीक्षकों की कमी हो वे तत्काल जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में मांग पत्र प्रस्तुत करेंगे, उन्हें बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक उपलब्ध कराये जायेंगे। किसी भी दशा में सम्बन्धित विद्यालय के स्टाफ के अतिरिक्त किसी को भी परीक्षा सम्बन्धी कार्य में नहीं लगाया जायेगा।

प्रयागराज मण्डल प्रभारी ऋषि अग्रवाल की खास खबर

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आदिपुरुष फिल्म पर प्रतिबंध लगाया जाए – भुवनेश आधुनिक     |     रेलवे आरक्षण सुविधा बाधित होने से यात्रियों को उठानी पड़ेगी परेशानी !     |     फर्जी SDM बनकर मिलता था अधिकारियों से ! हुआ गिरफ्तार !     |     चाइनीज मांझा बना जी का जंजाल, गर्दन कटने से युवक की हालत नाजुक !     |     मोमबत्ती से घर में लगी आग, मासूम बच्ची की हुई जलकर मौत !     |     अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के बुल्डोजर ने 15 बीघा जमींन को खाली कराया !     |     दिल्ली में बिपरजॉय का असर, आज फिर बादल बरसने से गिरेगा तापमान ! यूपी को भी राहत !     |     अखिलेश यादव ने उठाए प्रदेश कानून व्यवस्था पर सवाल !     |     बिपरजॉय करेगा चारधाम यात्रा को प्रभावित, यात्रियों को उठानी पड़ सकती है परेशानी !     |     9 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित विशाल जनसभा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया !     |     एक बार फिर बंद पड़ी पत्थर की खदान में क्षतिग्रस्त अवस्था में मजदूर का मिला शव !     |     धारदार हथियार से घायल करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार !     |     यातायात जागरूकता माह के दृष्टिगत नुक्कड़ नाटक के जरिए आमजन को किया गया जागरूक !     |     112 पर पुलिस को नाम बदलकर झूठी सूचना देना पड़ गया युवक को भारी ! 05 हजार का हुआ जुर्माना !     |     महात्मा ज्योतिबा राव फुले की पुण्यतिथि पर गोष्ठी आयोजित !     |     अज्ञात वाहन की टक्कर से बारात से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की मौत !     |     सुकेश कुमार     |     जंगल के किनारे एक अज्ञात लड़की का मिला शव !     |     श्याम किशोर पाण्डेय      |     सात दिवसीय द्वितीय स्वयंसेवक प्रशिक्षण शिविर का हुआ आरंभ !     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9410378878