Breaking News in Hindi
Header Banner
ब्रेकिंग
जल शक्ति मंत्री ने सरयू नदी किनारे हुए कटान रोधी कार्यों का किया निरीक्षण ! UDID कार्ड के लम्बित आवेदनों को शीघ्र निपटाएं : डीएम ब्रेक फेल होने से पंचम वाहिनी SSB की बस दुर्घटनाग्रस्त ! 19 जवान थे सवार जवान सुरक्षित ! राजेंद्र सिंह बिष्ट (रज्जी) देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल महानगर हल्द्वानी के प्रभारी एवं कृष्ण कुमार ... लालकुआं पुलिस ने एक अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार ! मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बाटी रेड क्रॉस सोसाइटी की पुनर्वास राहत सामग्री ! DM की अध्यक्षता में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन ! नाराज उपभोक्ताओं की बिजली कटौती की समस्या को लेकर प्रदर्शन के बाद प्रशासन अधिकारियों के साथ की मीटिं... एक पेड़ मां गंगा के नाम अंतर्गत पौधा रोपण संपन्न ! एक पेड़ माँ गंगा के नाम अंतर्गत हुआ पौधारोपण !

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वर्गीय उपेंद्र दत्त शुक्ल की पत्नी हो सकती है गोरखपुर सदर सीट से सपा उम्मीदवार

0 398

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वर्गीय उपेंद्र दत्त शुक्ल की पत्नी हो सकती है गोरखपुर सदर सीट से सपा उम्मीदवार

21 जनवरी 2022 : गोरखपुर
विधानसभा चुनाव से पहले चरम पर चल रही जोड़तोड़ की राजनीति में सपा ने भाजपा पर तगड़ा पलटवार किया है। गोरखपुर क्षेत्र की राजनीति के ब्राह्मण चेहरा माने जाने वाले भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष रह चुके स्व. उपेंद्र दत्त शुक्ला की पत्नी सुभावती शुक्ला को सपा ने अपने खेमे में शामिल कर लिया है। गुरुवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर अखिलेश यादव से सुभावती की मुलाकात हुई। यह तय माना जा रहा है कि सुभावती शुक्ला ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सपा की प्रत्याशी होंगी।
भाजपा के कद्दावर नेता थे उपेन्‍द्र शुक्‍ल भाजपा संगठन के कद्दावर नेताओं में गिने जाने वाले उपेंद्र दत्त शुक्ला गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल में पार्टी का ब्राह्मण चेहरा थे। पार्टी में लंबे समय तक संगठन की सेवा करने वाले उपेंद्र दत्त शुक्ला विभिन्न पदों पर भी रहे। कौड़ीराम विधानसभा सीट से भाजपा ने उन्हें प्रत्याशी बनाया था, लेकिन वह चुनाव हार गए।
भाजपा से लोक सभा चुनाव लड़ चुके थे उपेन्‍द्र।
योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद गोरखपुर सदर लोकसभा सीट पर 2018 में हुए उपचुनाव में भाजपा ने उन्हें एक बार फिर प्रत्याशी बनाया, लेकिन इस बार भी उपेंद्र शुक्ला सपा प्रत्याशी प्रवीण निषाद से पराजित हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की परंपरागत सीट से भाजपा की हार के बाद उपेंद्र शुक्ला सक्रिय राजनीति से दूर होते गए। इस बीच डेढ़ साल पहले उपेंद्र शुक्ला की ब्रेन हैमरेज से मौत हो गई थी।
भाजपा कार्यकर्ताओं में हलचल उपेन्‍द्र शुक्‍ला की पत्‍नी के सपा में शाम‍िल होने की खबर म‍िलते ही भाजपा खेमे में हलचल मच गई। भाजपा कार्यकर्ता एक दूसरे को फोन कर इस खबर की पुष्‍ट‍ि करने में लगे रहे। उपेन्‍द्र शुक्‍ला भाजपा कार्यकर्ताओं में खासे लोकप्रिय थे।
उत्तर प्रदेश स्टेट न्यूज़ हेड कृष्ण कुमार गुप्ता की विशेष रिपोर्ट

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आदिपुरुष फिल्म पर प्रतिबंध लगाया जाए – भुवनेश आधुनिक     |     रेलवे आरक्षण सुविधा बाधित होने से यात्रियों को उठानी पड़ेगी परेशानी !     |     फर्जी SDM बनकर मिलता था अधिकारियों से ! हुआ गिरफ्तार !     |     चाइनीज मांझा बना जी का जंजाल, गर्दन कटने से युवक की हालत नाजुक !     |     मोमबत्ती से घर में लगी आग, मासूम बच्ची की हुई जलकर मौत !     |     अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के बुल्डोजर ने 15 बीघा जमींन को खाली कराया !     |     दिल्ली में बिपरजॉय का असर, आज फिर बादल बरसने से गिरेगा तापमान ! यूपी को भी राहत !     |     अखिलेश यादव ने उठाए प्रदेश कानून व्यवस्था पर सवाल !     |     बिपरजॉय करेगा चारधाम यात्रा को प्रभावित, यात्रियों को उठानी पड़ सकती है परेशानी !     |     9 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित विशाल जनसभा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया !     |     जल शक्ति मंत्री ने सरयू नदी किनारे हुए कटान रोधी कार्यों का किया निरीक्षण !     |     UDID कार्ड के लम्बित आवेदनों को शीघ्र निपटाएं : डीएम     |     ब्रेक फेल होने से पंचम वाहिनी SSB की बस दुर्घटनाग्रस्त ! 19 जवान थे सवार जवान सुरक्षित !     |     राजेंद्र सिंह बिष्ट (रज्जी) देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल महानगर हल्द्वानी के प्रभारी एवं कृष्ण कुमार आगरी वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनित !     |     लालकुआं पुलिस ने एक अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार !     |     मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बाटी रेड क्रॉस सोसाइटी की पुनर्वास राहत सामग्री !     |     DM की अध्यक्षता में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन !     |     नाराज उपभोक्ताओं की बिजली कटौती की समस्या को लेकर प्रदर्शन के बाद प्रशासन अधिकारियों के साथ की मीटिंग !     |     एक पेड़ मां गंगा के नाम अंतर्गत पौधा रोपण संपन्न !     |     एक पेड़ माँ गंगा के नाम अंतर्गत हुआ पौधारोपण !     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9410378878