भारत संरक्षण पार्टी के सोनभद्र जिलाध्यक्ष मनोनीत किये गए राजू जायसवाल
भारत संरक्षण पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा सुश्री आस्था माथुर जी ने कोर – कमेटी की संस्तुति पर पार्टी के विस्तारवादी नीति को बढ़ावा देते हुए, पार्टी की जिला सोनभद्र कार्यकारिणी में श्री राजू जायसवाल को अवैतनिक रूप से जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया।
पार्टी के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने नव मनोनीत जिलाध्यक्ष राजू जायसवाल को शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित कर आशा व्यक्त कि, की वह पार्टी की नीतियों को जन – जन तक पहुंचाएंगे एवं पार्टी का विस्तार कर अन्य प्रकोष्ठो की स्थापना सोनभद्र जिला में करेंगे।