Breaking News in Hindi
Header Banner
ब्रेकिंग
जल शक्ति मंत्री ने सरयू नदी किनारे हुए कटान रोधी कार्यों का किया निरीक्षण ! UDID कार्ड के लम्बित आवेदनों को शीघ्र निपटाएं : डीएम ब्रेक फेल होने से पंचम वाहिनी SSB की बस दुर्घटनाग्रस्त ! 19 जवान थे सवार जवान सुरक्षित ! राजेंद्र सिंह बिष्ट (रज्जी) देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल महानगर हल्द्वानी के प्रभारी एवं कृष्ण कुमार ... लालकुआं पुलिस ने एक अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार ! मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बाटी रेड क्रॉस सोसाइटी की पुनर्वास राहत सामग्री ! DM की अध्यक्षता में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन ! नाराज उपभोक्ताओं की बिजली कटौती की समस्या को लेकर प्रदर्शन के बाद प्रशासन अधिकारियों के साथ की मीटिं... एक पेड़ मां गंगा के नाम अंतर्गत पौधा रोपण संपन्न ! एक पेड़ माँ गंगा के नाम अंतर्गत हुआ पौधारोपण !

गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन चुर्क, सोनभद्र में आय़ोजित की गयी भव्य परेड

0 205

गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन चुर्क, सोनभद्र में आय़ोजित की गयी भव्य परेड

उत्तर प्रदेश : सोनभद्र
27 जनवरी 2022 : 73वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन, चुर्क, सोनभद्र में रैतिक परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि, जिलाधिकारी सोनभद्र, श्री टी0के0 शिबू द्धारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रध्वज को सलामी दी गयी । माननीय मुख्य अतिथि द्धारा परेड के निरीक्षण हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह व परेड कमाण्डर, प्रथम क्षेत्राधिकारी श्री राहुल पाण्डेय के साथ वाहन पर सवार होकर भव्य रैतिक परेड का निरीक्षण किया गया । परेड के प्रथम कमाण्डर पुलिस उपाधीक्षक श्री राहुल पाण्डेय, द्धितीय कमाण्डर निरीक्षक श्री कृष्णानंद राय व तृतीय कमाण्डर उ0नि0 श्री भूपेन्द्र सिंह रहे । मा0 मुख्य अतिथि महोदय द्धारा सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गई एवं जनपदीय पुलिस की कानून व्यवस्था सहित मानवीय सरोकार व सहायतार्थ किये जा रहे विभिन्न कार्यों की काफी सराहना की गयी तथा लोगों से सामाजिक कार्यों/दायित्वों में अपना योगदान देने हेतु प्रेरित किया गया । तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्धारा जनपद में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों उ0नि0 नागरिक पुलिस रामअवध सिंह यादव को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह तथा अपनी सराहनीय सेवा के लिये प्रतिसार निरीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह, निरीक्षक लिपिक रणजीत सिंह, मुख्य आरक्षी शिवकुमार सिंह यादव, मुख्य आरक्षी उमेश सिंह को पुलिस महानिदेशक का सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किया गया । इसके अतिरिक्त सराहनीय कार्य करने वाले जनपद के 12 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया । प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों में निरीक्षक सुभाषचन्द्र राय, निरीक्षक साजिद सिद्दीकी, निरीक्षक राघवेन्द्र सिंह, महिला निरीक्षक सीमा सिंह, उ0नि0 अमित कुमार त्रिपाठी, उ0नि0 सरोजमा सिंह, उ0नि0 अश्विनी कुमार त्रिपाठी, उ0नि0 मनीष द्विवेदी, उ0नि0 ज्ञानेन्द्र सिंह, मुख्य आरक्षी दिनेश जायसवाल, आरक्षी अंकित जायसवाल, आरक्षी पंकज दुबे शामिल रहे । इस दौरान जनपद न्यायाधीश श्री अशोक कुमार यादव, न्यायाधीश श्री संजय शुक्ला, न्यायाधीश श्री संजीव त्यागी, सेनानायक 48वीं वाहिनी पीएसी श्री अरुण कुमार श्रीवास्तव, सहायक कमाण्डेट 48वीं वाहिनी श्री सीताराम, अपर जिलाधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री विनोद कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन श्री विजय शंकर मिश्र, समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी व प्रतिसार निरीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
जिला ब्यूरो चीफ़ सोनभद्र अश्विनी कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आदिपुरुष फिल्म पर प्रतिबंध लगाया जाए – भुवनेश आधुनिक     |     रेलवे आरक्षण सुविधा बाधित होने से यात्रियों को उठानी पड़ेगी परेशानी !     |     फर्जी SDM बनकर मिलता था अधिकारियों से ! हुआ गिरफ्तार !     |     चाइनीज मांझा बना जी का जंजाल, गर्दन कटने से युवक की हालत नाजुक !     |     मोमबत्ती से घर में लगी आग, मासूम बच्ची की हुई जलकर मौत !     |     अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के बुल्डोजर ने 15 बीघा जमींन को खाली कराया !     |     दिल्ली में बिपरजॉय का असर, आज फिर बादल बरसने से गिरेगा तापमान ! यूपी को भी राहत !     |     अखिलेश यादव ने उठाए प्रदेश कानून व्यवस्था पर सवाल !     |     बिपरजॉय करेगा चारधाम यात्रा को प्रभावित, यात्रियों को उठानी पड़ सकती है परेशानी !     |     9 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित विशाल जनसभा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया !     |     जल शक्ति मंत्री ने सरयू नदी किनारे हुए कटान रोधी कार्यों का किया निरीक्षण !     |     UDID कार्ड के लम्बित आवेदनों को शीघ्र निपटाएं : डीएम     |     ब्रेक फेल होने से पंचम वाहिनी SSB की बस दुर्घटनाग्रस्त ! 19 जवान थे सवार जवान सुरक्षित !     |     राजेंद्र सिंह बिष्ट (रज्जी) देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल महानगर हल्द्वानी के प्रभारी एवं कृष्ण कुमार आगरी वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनित !     |     लालकुआं पुलिस ने एक अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार !     |     मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बाटी रेड क्रॉस सोसाइटी की पुनर्वास राहत सामग्री !     |     DM की अध्यक्षता में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन !     |     नाराज उपभोक्ताओं की बिजली कटौती की समस्या को लेकर प्रदर्शन के बाद प्रशासन अधिकारियों के साथ की मीटिंग !     |     एक पेड़ मां गंगा के नाम अंतर्गत पौधा रोपण संपन्न !     |     एक पेड़ माँ गंगा के नाम अंतर्गत हुआ पौधारोपण !     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9410378878