Breaking News in Hindi
Header Banner
ब्रेकिंग
जल शक्ति मंत्री ने सरयू नदी किनारे हुए कटान रोधी कार्यों का किया निरीक्षण ! UDID कार्ड के लम्बित आवेदनों को शीघ्र निपटाएं : डीएम ब्रेक फेल होने से पंचम वाहिनी SSB की बस दुर्घटनाग्रस्त ! 19 जवान थे सवार जवान सुरक्षित ! राजेंद्र सिंह बिष्ट (रज्जी) देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल महानगर हल्द्वानी के प्रभारी एवं कृष्ण कुमार ... लालकुआं पुलिस ने एक अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार ! मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बाटी रेड क्रॉस सोसाइटी की पुनर्वास राहत सामग्री ! DM की अध्यक्षता में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन ! नाराज उपभोक्ताओं की बिजली कटौती की समस्या को लेकर प्रदर्शन के बाद प्रशासन अधिकारियों के साथ की मीटिं... एक पेड़ मां गंगा के नाम अंतर्गत पौधा रोपण संपन्न ! एक पेड़ माँ गंगा के नाम अंतर्गत हुआ पौधारोपण !

माघ मेला क्षेत्र में तृतीय स्नान में यातायात प्रबन्ध हेतु प्रेस नोट

0 313

माघ मेला क्षेत्र में तृतीय स्नान में यातायात प्रबन्ध हेतु प्रेस नोट

प्रेस नोट मौनी अमावस्य़ा यातायात प्रबन्ध 1
उत्तर प्रदेश : प्रयागराज
31 जनवरी 2022 : मण्डल प्रभारी प्रयागराज ऋषि अग्रवाल की रिपोर्ट अनुसार निम्लिखित प्रेस नोट जारी की गयी –

माघ मेला क्षेत्र में तृतीय स्नान मौनी अमावस्या तिथि 01.02.2022 हेतु यातायात प्रबन्ध –

दिनांक 01.02.2022 को मौनी अमावस्या स्नान पर्व के दृष्टिगत मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन एवं सुरक्षा कारणों से मेला क्षेत्र में आने वाले समस्त वाहनों हेतु निम्नानुसार यातायात ‘डायवर्जन/पार्किंग’ की व्यवस्था प्रस्तावित है :-

दिनांक 31.01.2022 को रात्रि 00.00 बजे से दिनांक 02.02.2022 को रात्रि 22.00 बजे तक अथवा भीड़ समाप्ति तक संगम क्षेत्र में प्रशासनिक/चिकित्सीय वाहनों के अतिरिक्त सभी प्रकार के वाहनों का संचरण प्रतिबंधित रहेगा।
(क) माघ में आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन निम्न स्थानों पर निर्धारित ‘पार्किंग’ स्थलों पर खड़ा कर सकेंगेः-
प्लाट नं0 17 पार्किंग
पाण्टून पुल वर्कशाप के समीप बनी पार्किंग
गल्ला मण्डी दारागंज पार्किंग
हेलीपैड पार्किंग
काली सड़क पर यातायात पुलिस लाइन के सामने व बगल में बनी पार्किंग
ओल्ड जी.टी. कछार पार्किंग
(ख) मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक होने पर निम्नानुसार पार्किंग प्रस्तावित हैः-
मिर्जापुर- रीवा की ओर से आने वाले समस्त दो पहिया व चार पहिया वाहनों को लेप्रोसी चौराहे के बगल में नवप्रयागम पार्किंग में पार्क कराया जाएगा।
जौनपुर-वाराणसी की ओर से आने वाले वाहनों को कटका तिराहे से डायवर्जन कर चीनी मिल पार्किंग में पार्क कराया जाएगा।
कानपुर की ओर से आने वाले वाहनों को सीएमपी डिग्री कालेज,केपी इण्टर कालेज व बक्शी बाँध कछार पार्किंग में पार्क कराया जाएगा।
(ग) मेला क्षेत्र में पैदल आगमन करने वाले स्नानार्थियों व श्रद्धालुओं हेतु मार्गः-

1. संगम आने का पैदल मार्ग- संगम आने वाले श्रद्धालुओं/स्नानार्थियों को जी0टी0 जवाहर से प्रवेश कर काली सड़क आकर काली रैम्प से होते हुए संगम अपर मार्ग से संगम तक जा सकेंगे।

2. संगम से वापसी का पैदल मार्ग- संगम क्षेत्र से अक्षयवट मार्ग से होते हुए इण्टर लाकिंग मार्ग से जगदीश रैम्प मार्ग एवं त्रिवेणी मार्ग चौराहे से वापस परेड क्षेत्र में स्थित पार्किंग स्थल पहुँच सकेंगे।
*उल्लेखनीय है कि संगम मेला क्षेत्र में जाने हेतु प्रवेश मार्ग जी0टी0जवाहर चौराहे से एवं निकास मार्ग हर्षवर्धन चौराहे से प्रस्तावित है। प्रमुख स्नान पर्व के दिनों में अक्षयवट दर्शन के लिए बन्द रहेगा और सामान्य दिनों में सुबह 07.00 बजे से शाम 17.30 बजे तक खुलेगा।
मीडिया सेल
माघ मेला प्रयागराज 2022

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आदिपुरुष फिल्म पर प्रतिबंध लगाया जाए – भुवनेश आधुनिक     |     रेलवे आरक्षण सुविधा बाधित होने से यात्रियों को उठानी पड़ेगी परेशानी !     |     फर्जी SDM बनकर मिलता था अधिकारियों से ! हुआ गिरफ्तार !     |     चाइनीज मांझा बना जी का जंजाल, गर्दन कटने से युवक की हालत नाजुक !     |     मोमबत्ती से घर में लगी आग, मासूम बच्ची की हुई जलकर मौत !     |     अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के बुल्डोजर ने 15 बीघा जमींन को खाली कराया !     |     दिल्ली में बिपरजॉय का असर, आज फिर बादल बरसने से गिरेगा तापमान ! यूपी को भी राहत !     |     अखिलेश यादव ने उठाए प्रदेश कानून व्यवस्था पर सवाल !     |     बिपरजॉय करेगा चारधाम यात्रा को प्रभावित, यात्रियों को उठानी पड़ सकती है परेशानी !     |     9 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित विशाल जनसभा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया !     |     जल शक्ति मंत्री ने सरयू नदी किनारे हुए कटान रोधी कार्यों का किया निरीक्षण !     |     UDID कार्ड के लम्बित आवेदनों को शीघ्र निपटाएं : डीएम     |     ब्रेक फेल होने से पंचम वाहिनी SSB की बस दुर्घटनाग्रस्त ! 19 जवान थे सवार जवान सुरक्षित !     |     राजेंद्र सिंह बिष्ट (रज्जी) देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल महानगर हल्द्वानी के प्रभारी एवं कृष्ण कुमार आगरी वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनित !     |     लालकुआं पुलिस ने एक अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार !     |     मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बाटी रेड क्रॉस सोसाइटी की पुनर्वास राहत सामग्री !     |     DM की अध्यक्षता में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन !     |     नाराज उपभोक्ताओं की बिजली कटौती की समस्या को लेकर प्रदर्शन के बाद प्रशासन अधिकारियों के साथ की मीटिंग !     |     एक पेड़ मां गंगा के नाम अंतर्गत पौधा रोपण संपन्न !     |     एक पेड़ माँ गंगा के नाम अंतर्गत हुआ पौधारोपण !     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9410378878