Breaking News in Hindi
Header Banner
ब्रेकिंग
जल शक्ति मंत्री ने सरयू नदी किनारे हुए कटान रोधी कार्यों का किया निरीक्षण ! UDID कार्ड के लम्बित आवेदनों को शीघ्र निपटाएं : डीएम ब्रेक फेल होने से पंचम वाहिनी SSB की बस दुर्घटनाग्रस्त ! 19 जवान थे सवार जवान सुरक्षित ! राजेंद्र सिंह बिष्ट (रज्जी) देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल महानगर हल्द्वानी के प्रभारी एवं कृष्ण कुमार ... लालकुआं पुलिस ने एक अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार ! मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बाटी रेड क्रॉस सोसाइटी की पुनर्वास राहत सामग्री ! DM की अध्यक्षता में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन ! नाराज उपभोक्ताओं की बिजली कटौती की समस्या को लेकर प्रदर्शन के बाद प्रशासन अधिकारियों के साथ की मीटिं... एक पेड़ मां गंगा के नाम अंतर्गत पौधा रोपण संपन्न ! एक पेड़ माँ गंगा के नाम अंतर्गत हुआ पौधारोपण !

करमा पुलिस ने अंतरप्रांतीय गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार

0 642

करमा पुलिस ने अंतरप्रांतीय गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश : सोनभद्र
03 फरवरी 2022 : पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशानुसार मादक पदार्थों के व्यापार में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध जनवरी माह में प्रभावी कार्यवाही की कार्य योजना प्रचलित है, उसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी घोरावल के निर्देशन में स्वाट, एसओजी, सर्विलांस टीम तथा करमा पुलिस की एक संयुक्त टीम गठित की गई और इस टीम के अथक परिश्रम से दिन मंगलवार को रात्रि में करमा गेट पर सघन वाहन चेकिंग के दौरान होंडा सिटी व स्विफ्ट डिजायर कार से भारी मात्रा में नाजायज गांजा मादक पदार्थ के साथ 6 अभियुक्तों को पकड़ा गया। क्षेत्राधिकारी घोरावल की उपस्थिति में पकड़े गए व्यक्तियों की निशानदेही पर पकड़े गए वाहनों में रखे गांजा के 30 पैकेट बरामद किए गए जिसकी कीमत लगभग 17 लाख रुपया है जब पुलिस द्धारा पूछताछ की गई तो अभियुक्तों ने बताया कि वह लोग मादक पदार्थ गांजा उड़ीसा से लाकर प्रयागराज कौशांबी व प्रतापगढ़ जनपद में अच्छी कीमत पर बेचते हैं यही उन लोगों का व्यवसाय है गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में सत्यम केसरवानी पुत्र राजकुमार केसरवानी निवासी सराय अकिल थाना सराय अकिल जनपद कौशांबी, संजय केसरवानी पुत्र सज्जन लाल केसरवानी निवासी सदर बाजार रामचरण रोड थाना कोतवाली जनपद प्रतापगढ़, मोहम्मद नसीम पुत्र अली रजा निवासी मोहल्ला अकबरपुर थाना करेली जनपद प्रयागराज, आशीष कुमार ताम्रकार पुत्र रमेश चंद्र ताम्रकार निवासी सराय अकिल थाना सराय अकिल जनपद कौशांबी, अनिकेत तिवारी उर्फ छोटू पुत्र सुशील तिवारी निवासी सराय अकिल थाना सराय अकिल जनपद कौशांबी, मोहम्मद शरीफ उर्फ राजू पुत्र स्वर्गीय सलीम निवासी करेली थाना करेली जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार किया गया इनके पास से 1 कुंतल 70.54 किलो ग्राम गांजा बरामद किया गया जिसकी अनुमानित लागत ₹1700000 है इनके पास से ₹15460 नगद बरामद किया गया और एक होंडा सिटी कार और एक स्विफ्ट डिजायर कार कब्जे में ली गई थाना करमा में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार करने में निरीक्षक साजिद सिद्दीकी प्रभारी एसओजी टीम जनपद सोनभद्र उपनिरीक्षक सरोज मासी प्रभारी सर्विलांस जनपद सोनभद्र उपनिरीक्षक अमित त्रिपाठी प्रभारी स्वाटिंग जनपद सोनभद्र वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद यादव थाना करमा जनपद सोनभद्र उपनिरीक्षक शेषनाथ यादव थाना करमा जनपद सोनभद्र हेड कांस्टेबल अतुल सिंह हेड कांस्टेबल चंद्रभान यादव हेड कांस्टेबल अरविंद सिंह हेड कांस्टेबल जगदीश मौर्य हेड कांस्टेबल अमर सिंह हेड कांस्टेबल शशी प्रताप सिंह कांस्टेबल हरिकेश यादव कांस्टेबल रितेश पटेल स्वाद व एसओजी टीम जनपद सोनभद्र कांस्टेबल सौरभ राय कांस्टेबल प्रकाश सिंह कांस्टेबल अमित सिंह कांस्टेबल दिलीप कश्यप सर्विलांस सेल अपराध शाखा सोनभद्र हेड कांस्टेबल योगेंद्र उपाध्याय हेड कांस्टेबल कांस्टेबल मृत्युंजय सिंह कांस्टेबल अनिल कुमार कांस्टेबल शशिकांत प्रयागराज कांस्टेबल आशीष मिश्रा थाना करमा सोनभद्र शामिल रहे इनके सराहनीय कार्य को देखते हुए उत्साहवर्धन हेतु पुलिस अधीक्षक द्धारा पूरी पुलिस टीम को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।
जिला ब्यूरो चीफ सोनभद्र अश्विनी कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आदिपुरुष फिल्म पर प्रतिबंध लगाया जाए – भुवनेश आधुनिक     |     रेलवे आरक्षण सुविधा बाधित होने से यात्रियों को उठानी पड़ेगी परेशानी !     |     फर्जी SDM बनकर मिलता था अधिकारियों से ! हुआ गिरफ्तार !     |     चाइनीज मांझा बना जी का जंजाल, गर्दन कटने से युवक की हालत नाजुक !     |     मोमबत्ती से घर में लगी आग, मासूम बच्ची की हुई जलकर मौत !     |     अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के बुल्डोजर ने 15 बीघा जमींन को खाली कराया !     |     दिल्ली में बिपरजॉय का असर, आज फिर बादल बरसने से गिरेगा तापमान ! यूपी को भी राहत !     |     अखिलेश यादव ने उठाए प्रदेश कानून व्यवस्था पर सवाल !     |     बिपरजॉय करेगा चारधाम यात्रा को प्रभावित, यात्रियों को उठानी पड़ सकती है परेशानी !     |     9 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित विशाल जनसभा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया !     |     जल शक्ति मंत्री ने सरयू नदी किनारे हुए कटान रोधी कार्यों का किया निरीक्षण !     |     UDID कार्ड के लम्बित आवेदनों को शीघ्र निपटाएं : डीएम     |     ब्रेक फेल होने से पंचम वाहिनी SSB की बस दुर्घटनाग्रस्त ! 19 जवान थे सवार जवान सुरक्षित !     |     राजेंद्र सिंह बिष्ट (रज्जी) देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल महानगर हल्द्वानी के प्रभारी एवं कृष्ण कुमार आगरी वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनित !     |     लालकुआं पुलिस ने एक अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार !     |     मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बाटी रेड क्रॉस सोसाइटी की पुनर्वास राहत सामग्री !     |     DM की अध्यक्षता में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन !     |     नाराज उपभोक्ताओं की बिजली कटौती की समस्या को लेकर प्रदर्शन के बाद प्रशासन अधिकारियों के साथ की मीटिंग !     |     एक पेड़ मां गंगा के नाम अंतर्गत पौधा रोपण संपन्न !     |     एक पेड़ माँ गंगा के नाम अंतर्गत हुआ पौधारोपण !     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9410378878