थाना रसड़ा जनपद बलिया पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमे में वांछित 02 नफर अभियुक्ता गिरफ्तार !
उत्तर प्रदेश : बलिया
23 दिसम्बर 2022 : SP बलिया श्री राज करन नय्यर के आदेश के अनुपालन मे अपराध नियत्रंण व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना रसड़ा प्रभारी निरीक्षक हिमेन्द्र सिंह मय पुलिस बल के साथ देखभाल क्षेत्र व जाँच पेण्डिग विवेचना व तलाश वांछित अभियुक्त क्षेत्र में मामूर थे कि मुखबीर सूचना के आधार पर अभियुक्तागण श्रीमती कल्पना (काल्पनिक नाम) पत्नी राजेश (काल्पनिक नाम) व रूबी (काल्पनिक नाम) पुत्री राजेश निवासीगण खरूआँव थाना नगरा जनपद बलिया को बस स्टैण्ड रसड़ा के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्ता के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय रवाना किया जा रहा है ।
अभियुक्त का नाम पता –
1. श्रीमती कल्पना ( काल्पनिक नाम) पत्नी राजेश (काल्पनिक नाम) निवासी खरूआंव निवासीगण खरूआँव थाना नगरा जनपद बलिया ।
2. रूबी (काल्पनिक नाम) पुत्री राजेश (कालपनिक नाम) निवासी खरूआंव निवासीगण खरूआँव थाना नगरा जनपद बलिया ।
संबंधित अभियोग-
मु.अ. सं. 256/2022 धारा 306 IPC थाना रसड़ा जनपद बलिया ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक हिमेन्द्र सिंह थाना रसड़ा जनपद बलिया
2. हे0का0 गोरखनाथ यादव थाना रसड़ा जनपद बलिया
3. का0 विजय कुमार थाना रसड़ा जनपद बलिया
4. महिला आरक्षी पूजा पाण्डेय थाना रसड़ा जनपद बलिया
5. महिला आरक्षी नेहा सिंह थाना रसड़ा जनपद बलिया ।
तहसील ब्यूरो चीफ रसड़ा तारकेश्वर गुप्ता की रिपोर्ट