Breaking News in Hindi
Header Banner
ब्रेकिंग
जल शक्ति मंत्री ने सरयू नदी किनारे हुए कटान रोधी कार्यों का किया निरीक्षण ! UDID कार्ड के लम्बित आवेदनों को शीघ्र निपटाएं : डीएम ब्रेक फेल होने से पंचम वाहिनी SSB की बस दुर्घटनाग्रस्त ! 19 जवान थे सवार जवान सुरक्षित ! राजेंद्र सिंह बिष्ट (रज्जी) देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल महानगर हल्द्वानी के प्रभारी एवं कृष्ण कुमार ... लालकुआं पुलिस ने एक अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार ! मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बाटी रेड क्रॉस सोसाइटी की पुनर्वास राहत सामग्री ! DM की अध्यक्षता में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन ! नाराज उपभोक्ताओं की बिजली कटौती की समस्या को लेकर प्रदर्शन के बाद प्रशासन अधिकारियों के साथ की मीटिं... एक पेड़ मां गंगा के नाम अंतर्गत पौधा रोपण संपन्न ! एक पेड़ माँ गंगा के नाम अंतर्गत हुआ पौधारोपण !

गांव का सफाई कर्मी बना “बाबू” सफाई रामभरोसे !

0 280

गांव का सफाई कर्मी बना “बाबू” सफाई रामभरोसे !

उत्तर प्रदेश : महाराजगंज
08 फरवरी 2022 : जनपद के परतावल विकास खण्ड में एक ग्रामीण सफाईकर्मी हैं और इनका काम सिर्फ गांव – कस्बों में सफाई करना है। लेकिन लालफीताशाही ने उन्हें विभागीय दफ्तर में ‘बाबू’ बना दिया है। वे ब्लाक कार्यालय के पंचायत सचिव समेत विभिन्न कार्यालयों में महत्वपूर्ण कामकाज निपटा रहे हैं। हैरत की बात है कि नौकरशाही को यह सब पता है, पर कार्रवाई न कर वे इस कारगुजारी को मौन संरक्षण दे रहे हैं।खण्ड विकास कार्यालय परतावल के तरफ से सफाईकर्मियों की तैनाती में खूब मनमानी की गई है। कई गांवों में सफाईकर्मियों को संबद्ध न करना, इस बात को तस्दीक करता है। खण्ड विकास अधिकारी के दफ्तर समेत सहायक विकास अधिकारी पंचायत तथा ग्राम पंचायत सचिव के दफ्तरों में सफाईकर्मी तैनात हैं। इनमें कुछ कंप्यूटर पर लिपिकों के कामकाज कर रहे हैं। इसके अलावा कुछ सफाईकर्मी चुनाव सम्बंधी महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं।
परतावल ब्लाक के उर्दहनी पंचायत भवन कार्यालय पर सफाईकर्मी का बाबूगिरी करना इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। ग्राम पंचायत बसहियां बुजुर्ग में तैनात सफाईकर्मी संजय कुमार गांव में सफाई करने कभी जाते ही नहीं है। गांव के प्रमुख स्थानों समेत मुख्य सड़को पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नालियों का पानी सड़को पर बह रहा है।
सफाईकर्मी संजय कुमार सचिव के दफ्तर में बाबूगिरी का काम करते हैं। इन दिनों चुनाव सम्बंधी महत्वपूर्ण कार्य भी सफाईकर्मी संजय कुमार ही निपटा रहे है। इसके अलावा परिवार रजिस्टर का नकल, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र भी सफाईकर्मी ही बनाते है जिसके एवज में लोगो से धन उगाही भी करते है।
इस सम्बंध में बीडीओ परतावल लक्ष्मण चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी
उत्तर प्रदेश स्टेट न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की विशेष रिपोर्ट

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आदिपुरुष फिल्म पर प्रतिबंध लगाया जाए – भुवनेश आधुनिक     |     रेलवे आरक्षण सुविधा बाधित होने से यात्रियों को उठानी पड़ेगी परेशानी !     |     फर्जी SDM बनकर मिलता था अधिकारियों से ! हुआ गिरफ्तार !     |     चाइनीज मांझा बना जी का जंजाल, गर्दन कटने से युवक की हालत नाजुक !     |     मोमबत्ती से घर में लगी आग, मासूम बच्ची की हुई जलकर मौत !     |     अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के बुल्डोजर ने 15 बीघा जमींन को खाली कराया !     |     दिल्ली में बिपरजॉय का असर, आज फिर बादल बरसने से गिरेगा तापमान ! यूपी को भी राहत !     |     अखिलेश यादव ने उठाए प्रदेश कानून व्यवस्था पर सवाल !     |     बिपरजॉय करेगा चारधाम यात्रा को प्रभावित, यात्रियों को उठानी पड़ सकती है परेशानी !     |     9 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित विशाल जनसभा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया !     |     जल शक्ति मंत्री ने सरयू नदी किनारे हुए कटान रोधी कार्यों का किया निरीक्षण !     |     UDID कार्ड के लम्बित आवेदनों को शीघ्र निपटाएं : डीएम     |     ब्रेक फेल होने से पंचम वाहिनी SSB की बस दुर्घटनाग्रस्त ! 19 जवान थे सवार जवान सुरक्षित !     |     राजेंद्र सिंह बिष्ट (रज्जी) देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल महानगर हल्द्वानी के प्रभारी एवं कृष्ण कुमार आगरी वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनित !     |     लालकुआं पुलिस ने एक अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार !     |     मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बाटी रेड क्रॉस सोसाइटी की पुनर्वास राहत सामग्री !     |     DM की अध्यक्षता में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन !     |     नाराज उपभोक्ताओं की बिजली कटौती की समस्या को लेकर प्रदर्शन के बाद प्रशासन अधिकारियों के साथ की मीटिंग !     |     एक पेड़ मां गंगा के नाम अंतर्गत पौधा रोपण संपन्न !     |     एक पेड़ माँ गंगा के नाम अंतर्गत हुआ पौधारोपण !     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9410378878