Breaking News in Hindi
Header Banner
ब्रेकिंग
जल शक्ति मंत्री ने सरयू नदी किनारे हुए कटान रोधी कार्यों का किया निरीक्षण ! UDID कार्ड के लम्बित आवेदनों को शीघ्र निपटाएं : डीएम ब्रेक फेल होने से पंचम वाहिनी SSB की बस दुर्घटनाग्रस्त ! 19 जवान थे सवार जवान सुरक्षित ! राजेंद्र सिंह बिष्ट (रज्जी) देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल महानगर हल्द्वानी के प्रभारी एवं कृष्ण कुमार ... लालकुआं पुलिस ने एक अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार ! मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बाटी रेड क्रॉस सोसाइटी की पुनर्वास राहत सामग्री ! DM की अध्यक्षता में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन ! नाराज उपभोक्ताओं की बिजली कटौती की समस्या को लेकर प्रदर्शन के बाद प्रशासन अधिकारियों के साथ की मीटिं... एक पेड़ मां गंगा के नाम अंतर्गत पौधा रोपण संपन्न ! एक पेड़ माँ गंगा के नाम अंतर्गत हुआ पौधारोपण !

समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने जारी किया चुनावी घोषणा पत्र

0 496

समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने जारी किया चुनावी घोषणा पत्र

उत्तर प्रदेश : चुनाव स्पेशल
08 फरवरी 2022 : समाजवादी पार्टी द्धारा किए गए घोषणा पत्र के प्रमुख अंश –
– सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा।
– जनता को 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी।
– 12 पास विद्यार्थियों को लैपटॉप का वितरण करेंगे।
– छोटे कारीगरों को हर साल 18 हजार रुपये की मदद करेंगे।
– किसानों के एक साल तक चले आंदोलन के शहीदों के परिजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
– कामधेनु योजना फिर से शुरू की जाएगी।
– 2027 तक यूपी को 100 फीसदी साक्षर राज्य बनाएंगे।
– गन्ना किसानों को 15 दिन में भुगतान देंगे।
– शहीद किसानों के नाम स्मारक बनवाया जाएगा।
– साइकिल के कारखानों के लिए अलग से मदद की जाएगी।
– बीपीएल को हर साल दो गैस सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे।
– बुजुर्गों को हर साल 18 हजार रुपये पेंशन देंगे।
– पुरानी पेंशन योजना फिर से बहाल की जाएगी।
– 1090 को मजबूत किया जाएगा और जांच की व्यवस्था की जाएगी।
– कन्या विद्याधन दिया जाएगा।
– गरीबों के लिए समाजवादी कैंटीन व किराना स्टोर खुलेंगे।
– बुनकरों, दर्जियों व असंगठित क्षेत्र के लोगों को पेंशन दी जाएगी।
– डायल 100 का रिस्पांस टाइम 15 मिनट से कम होगा।
– हर जिले में मॉडल स्कूल बनाए जाएंगे।
– स्वास्थ्य केंद्रों का बजट तीन गुना होगा।
– स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार किया जाएगा।
– एमएसएमई के लिए सपोर्ट सिस्टम विकसित किया जाएगा।
– दो पहिया वाहन चालकों को महीने में एक लीटर पेट्रोल मुफ्त दिया जाएगा।
– गांवों में पेयजल की सुविधा के साथ ही वाईफाई सुविधा मिलेगी।
– शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाया जाएगा, उन्हें तीन साल बाद नियमित किया जाएगा।
– बीपीएड को भी लाभ मिलेगा।
– वित्तविहीन शिक्षकों को पांच हजार मानदेय हर साल।
– गेहूं, चावल, दाल व तेल के लिए अन्त्योदय योजना चलाई जाएगी।
– वृद्धा आश्रम खोलेंगे।
– लैपटॉप वितरण में 50 फीसदी लड़कियों को वरीयता।
– महिला शिक्षिकाओं को नियुक्ति में विकल्प दिया जाएगा।
– बीपीएल महिला को 15 हजार प्रसव के दौरान दिया जाएगा।
– सभी थानों को अपग्रेड किया जाएगा।
– साइबर क्राइम कंट्रोल के लिए अलग से टीम बनेगी।
– अलग से महिला पुलिस टीम बनेगी।
– पुलिसकर्मियों को उनके बगल के मंडल में नियुक्ति मिलेगी।
– हर सप्ताह छुट्टी भी दी जाएगी।
– पुलिस लाइन में नए आवासीय भवन बनेंगे।
– सीएम जन सुरक्षा सेल का गठन।
– एक्सप्रेस वे को बढ़ावा देंगे।
– प्रदेश के किसी भी कोने से आने में पांच घंटे ही लगे।
– इसके लिए नेटवर्क बनेगा।
– सभी जिला मुख्यालयों को फोन लेन से जोड़ेंगे।
– बिजली उत्पादन और एग्रीकल्चर वेस्ट व सॉलिड वेस्ट से बिजली बनाने के केंद्र बनाएंगे।
– स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के लिए अस्पतालों को बेहतर किया जाएगा और पुराने जिला अस्पतालों का आधुनिकीकरण होगा।
– मण्डल में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल व नर्सिंग कॉलेज बनेगा।
– सीएचसी पीएचसी में टेली मेडिसिन सेवा शुरू होगी।
– एम्बुलेंस की संख्या बढ़ेगी और शिक्षा बजट तीन गुना किया जाएगा।
– पर्यावरण शिक्षा अनिवार्य करेंगे।
– सभी तहसीलों में कौशल विकास केन्द्र स्थापित किए जाएंगे।
– राज्य शिक्षा कोष का गठन किया जाएगा।
– पांच यूनिवर्सिटी व कॉलेज स्थापित किए जाएंगे।
– प्रदेश में संविदा भर्ती बंद की जाएगी।
– 10 हजार करोड़ रुपये का फॉर्मर रिवॉल्विंग फंड बनाया जाएगा।
– सांड की टक्कर से मरने वालों के परिजनों को पांच लाख रुपये देंगे।
– युवा अधिवक्ताओं को आर्थिक सहायता देंगे।
– मीडिया कर्मियों के लिए सभी तहसील में केंद्र बनाएंगे।
– आईटी सेक्टर को बढ़ावा देंगे।
-11 लाख सरकारी पदों को भरा जाएगा।
– पुलिस में भर्ती करेंगे।
– शहरों को डी कजेस्ट किया जाएगा।
– निषाद केवट के लिए कॉर्पोरेशन बनाएंगे।
– विश्वकर्मा समाज के लिए कॉर्पोरेशन बना कर रोजगार से जोड़ा जाएगा।
– गरीबी रेखा से नीचे वालों के लिए विशेष योजना चलाएंगे।
– युवाओं के लिए अंग्रेजी शिक्षा का प्रावधान किया जाएगा।
– कृषि एवं ग्रामीण विकास का बजट बढ़ेगा।
– किसान बाजार का नेटवर्क बढ़ेगा, 10 किलोमीटर पर एक बाजार बनाएंगे।
– फूड क्लस्टर्स की स्थापना की जाएगी।
– गरीबी रेखा से नीचे वालों के लिए विशेष योजना लाई जाएगी।
– रिवर फ्रंट पर महापुरुषों की मूर्तियां लगाई जाएंगी।
– लता मंगेशकर की याद में आगरा में पार्क बनाया जाएगा जिससे कि उनकी यादों को संजोया जा सके।
– अयोध्या के छोटे मंदिरों के लिए ट्रस्ट बनाएंगे।
– छोटे मंदिरों व आश्रमों को संवारा जाएगा।
– आलू किसानों के लिए फूड प्रोसेसिंग प्लांट लगाएंगे इससे आलू बेल्ट के किसानों को फायदा मिलेगा।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आदिपुरुष फिल्म पर प्रतिबंध लगाया जाए – भुवनेश आधुनिक     |     रेलवे आरक्षण सुविधा बाधित होने से यात्रियों को उठानी पड़ेगी परेशानी !     |     फर्जी SDM बनकर मिलता था अधिकारियों से ! हुआ गिरफ्तार !     |     चाइनीज मांझा बना जी का जंजाल, गर्दन कटने से युवक की हालत नाजुक !     |     मोमबत्ती से घर में लगी आग, मासूम बच्ची की हुई जलकर मौत !     |     अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के बुल्डोजर ने 15 बीघा जमींन को खाली कराया !     |     दिल्ली में बिपरजॉय का असर, आज फिर बादल बरसने से गिरेगा तापमान ! यूपी को भी राहत !     |     अखिलेश यादव ने उठाए प्रदेश कानून व्यवस्था पर सवाल !     |     बिपरजॉय करेगा चारधाम यात्रा को प्रभावित, यात्रियों को उठानी पड़ सकती है परेशानी !     |     9 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित विशाल जनसभा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया !     |     जल शक्ति मंत्री ने सरयू नदी किनारे हुए कटान रोधी कार्यों का किया निरीक्षण !     |     UDID कार्ड के लम्बित आवेदनों को शीघ्र निपटाएं : डीएम     |     ब्रेक फेल होने से पंचम वाहिनी SSB की बस दुर्घटनाग्रस्त ! 19 जवान थे सवार जवान सुरक्षित !     |     राजेंद्र सिंह बिष्ट (रज्जी) देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल महानगर हल्द्वानी के प्रभारी एवं कृष्ण कुमार आगरी वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनित !     |     लालकुआं पुलिस ने एक अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार !     |     मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बाटी रेड क्रॉस सोसाइटी की पुनर्वास राहत सामग्री !     |     DM की अध्यक्षता में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन !     |     नाराज उपभोक्ताओं की बिजली कटौती की समस्या को लेकर प्रदर्शन के बाद प्रशासन अधिकारियों के साथ की मीटिंग !     |     एक पेड़ मां गंगा के नाम अंतर्गत पौधा रोपण संपन्न !     |     एक पेड़ माँ गंगा के नाम अंतर्गत हुआ पौधारोपण !     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9410378878