Breaking News in Hindi
Header Banner
ब्रेकिंग
सात दिवसीय द्वितीय स्वयंसेवक प्रशिक्षण शिविर का हुआ आरंभ ! 'बलिया नगर पालिका सामने आओ, बंदरों से हमें बचाओ' ! बंदरों के आतंक से परेशान निवासियों ने हनुमान चाली... गैर इरादतन हत्या के आरोप में एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार ! प्रितेश कुमार अग्रवाल  अम्बरीष कुमार अग्रवाल थाना मनियर पुलिस द्वारा 01 नफर पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार ! प्रभारी निरीक्षक गड़वार ने कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व में आये वृद्ध का कराया इलाज ! कार्यालयों में दिखे बिचौलिये तो नपेंगे अधिकारी : योगी तेज रफ्तार कमांडर जीप ने बाइक में टक्कर मारी ! ददरी मेला में पहली बार यूपी के मंत्री और नगर के विधायक दयाशंकर सिंह को भूमि पूजन करने का अवसर मिला !

UP में रिकॉर्ड नोएडा दूसरे तो लखनऊ तीसरे नंबर पर, कैश सीज में

0 418

UP में रिकॉर्ड नोएडा दूसरे तो लखनऊ तीसरे नंबर पर, कैश सीज में

उत्तर प्रदेश : स्पेशल न्यूज़
10 फरवरी 2022 : उ०प्र० के विधानसभा चुनाव में कालेधन के दुरुपयोग को रोकने में आयकर विभाग को अच्छी सफलता मिल रही है। पूरे प्रदेश में अब तक रिकॉर्ड 44 करोड़ रुपये सीज किए गए हैं। अकेले कानपुर में ही 14 करोड़ सीज किया गया है। कैश सीज के मामले में शहर का पहला स्थान है। वहीं, नोएडा में 13 करोड़ और लखनऊ में 10 करोड़ सीज हुआ। अन्य स्थानों पर सात करोड़ पकड़ा गया है। आयकर के इतिहास में आज तक इतना कैश नहीं पकड़ा गया है। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान यूपी में 11 करोड़ पकड़ा गया था। यह सर्वाधिक कैश पकड़ने का मामला था। आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक, 2017 के विधानसभा चुनाव में 9 करोड़ रुपये सीज किए गए थे। 2014 के लोकसभा चुनाव में पांच करोड़ रुपये सीज किए गए थे। विधानसभा चुनाव 2022 में धन के दुरुपयोग को रोकने के लिए आयकर विभाग की तैयारी के सार्थक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। चुनाव में कैश को रोकने के लिए आयकर विभाग ने उप्र पश्चिम और उत्तराखंड के लिए 72 अफसरों की टीमें तैयार की हैं। लखनऊ में मुख्य कंट्रोल रूम से अफसर और कर्मचारी 24 घंटे सीधे संपर्क में रहते हैं। चुनाव से पहले कानपुर और कन्नौज में मिले अकूत धन के बाद आयकर महानिदेशालय जांच ने अपनी रणनीति बदली थी। हर जिले के लिए एक आयकर अफसर और सहयोगी अधिकारी नामित किया था। चुनाव के लिए विशेष अधिकारी की नियुक्ति की गई थी। सूत्रों ने बताया कि रेलवे, हवाई अड्डा, बस स्टैंड के अलावा मुखबिर तंत्र के जरिए विभाग कालेधन पर नजर रखे है। बैंकों से होने वाले लेनदेन पर भी विभाग की नजर है। लग्जरी गाड़ियों से आने-जाने वाले, प्रत्याशियों के करीबी और रिश्तेदारों पर भी नजर रखी जा रही है।
जिला ब्यूरो चीफ़ श्यामकिशोर पाण्डेय की विशेष रिपोर्ट

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आदिपुरुष फिल्म पर प्रतिबंध लगाया जाए – भुवनेश आधुनिक     |     रेलवे आरक्षण सुविधा बाधित होने से यात्रियों को उठानी पड़ेगी परेशानी !     |     फर्जी SDM बनकर मिलता था अधिकारियों से ! हुआ गिरफ्तार !     |     चाइनीज मांझा बना जी का जंजाल, गर्दन कटने से युवक की हालत नाजुक !     |     मोमबत्ती से घर में लगी आग, मासूम बच्ची की हुई जलकर मौत !     |     अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के बुल्डोजर ने 15 बीघा जमींन को खाली कराया !     |     दिल्ली में बिपरजॉय का असर, आज फिर बादल बरसने से गिरेगा तापमान ! यूपी को भी राहत !     |     अखिलेश यादव ने उठाए प्रदेश कानून व्यवस्था पर सवाल !     |     बिपरजॉय करेगा चारधाम यात्रा को प्रभावित, यात्रियों को उठानी पड़ सकती है परेशानी !     |     9 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित विशाल जनसभा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया !     |     सात दिवसीय द्वितीय स्वयंसेवक प्रशिक्षण शिविर का हुआ आरंभ !     |     ‘बलिया नगर पालिका सामने आओ, बंदरों से हमें बचाओ’ ! बंदरों के आतंक से परेशान निवासियों ने हनुमान चालीसा का किया पाठ !     |     गैर इरादतन हत्या के आरोप में एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार !     |     प्रितेश कुमार अग्रवाल      |     अम्बरीष कुमार अग्रवाल     |     थाना मनियर पुलिस द्वारा 01 नफर पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार !     |     प्रभारी निरीक्षक गड़वार ने कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व में आये वृद्ध का कराया इलाज !     |     कार्यालयों में दिखे बिचौलिये तो नपेंगे अधिकारी : योगी     |     तेज रफ्तार कमांडर जीप ने बाइक में टक्कर मारी !     |     ददरी मेला में पहली बार यूपी के मंत्री और नगर के विधायक दयाशंकर सिंह को भूमि पूजन करने का अवसर मिला !     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9410378878