Breaking News in Hindi
Header Banner
ब्रेकिंग
जल शक्ति मंत्री ने सरयू नदी किनारे हुए कटान रोधी कार्यों का किया निरीक्षण ! UDID कार्ड के लम्बित आवेदनों को शीघ्र निपटाएं : डीएम ब्रेक फेल होने से पंचम वाहिनी SSB की बस दुर्घटनाग्रस्त ! 19 जवान थे सवार जवान सुरक्षित ! राजेंद्र सिंह बिष्ट (रज्जी) देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल महानगर हल्द्वानी के प्रभारी एवं कृष्ण कुमार ... लालकुआं पुलिस ने एक अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार ! मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बाटी रेड क्रॉस सोसाइटी की पुनर्वास राहत सामग्री ! DM की अध्यक्षता में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन ! नाराज उपभोक्ताओं की बिजली कटौती की समस्या को लेकर प्रदर्शन के बाद प्रशासन अधिकारियों के साथ की मीटिं... एक पेड़ मां गंगा के नाम अंतर्गत पौधा रोपण संपन्न ! एक पेड़ माँ गंगा के नाम अंतर्गत हुआ पौधारोपण !

अटल नगर में नगर पंचायत ओबरा के द्वारा सड़क निर्माण कार्य में हो रहा है व्यापक घोटाला !

0 80

अटल नगर में नगर पंचायत ओबरा के द्वारा सड़क निर्माण कार्य में हो रहा है व्यापक घोटाला !
भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल मंत्री ने नगर पंचायत ओबरा पर भ्रष्टाचार का लगाया आरोप !
वार्ड नंबर 14 अटल नगर के सड़क निर्माण कार्य मे खुलेआम हो रहा है भारी पैमाने पर व्यापक भ्रष्टाचार !
जिम्मेदारों को नहीं दिखाई दे रहा है ओबरा नगर पंचायत का भ्रष्टाचार !
भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल मंत्री ने मुख्यमंत्री व संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर किया जांच की मांग !

उत्तर प्रदेश : सोनभद्र (ओबरा)
02 अगस्त 2023 : ओबरा स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 14 अटल नगर में हो रहे सड़क निर्माण कार्य मे हो रहे व्यापक भ्रष्टाचार का भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल मंत्री रिजवान अहमद ने अपना विरोध जताया है उन्होंने शासन प्रशासन को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि ओबरा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 14 अटल नगर में गुणवत्ता विहीन सामानों का प्रयोग करके मनमाने ढंग से सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसकी शासन के द्वारा बड़े स्तर पर निष्पक्ष जांच कि जानी चाहिए । रिजवान अहमद इसकी शिकायत शासन प्रशासन को पत्राचार के माध्यम से जांच की मांग को लेकर प्रदेश के नगर विकास मंत्री को पत्र भेजा । ओबरा नगर पंचायत में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए अहमद ने बताया कि नगर पंचायत के वार्ड नंबर 14 अटल नगर में प्राथमिक विद्यालय से सटे सड़क निर्माण कार्य के दौरान प्रयोग किए जाने वाले सीमेंट से बने इंटरलॉकिंग ईंट पूरी तरह से गुणवत्ता विहीन है एवं इंटरलॉकिंग सड़क को मानकों के विपरीत बिना सोलिंग डालें बनाया जा रहा है । जिसकी वजह से कुछ ही दिनों में सड़क ध्वस्त हो जाएगी और लगे हुए ईट व घटिया सामग्रियों के बने होने के कारण टूट जा रहे हैं । जिससे कार्य कर रहे ठेकेदार द्वारा व्यापक भ्रष्टाचार की आशंका है । जिससे प्रदेश सरकार की छवि जनता के बीच धूमिल हो रही है । जनहित में सड़क निर्माण कार्य की जांच कराई जाए और भ्रष्टाचारियों के ऊपर कठोर कार्यवाही की जानी चाहिए । इस संबंध में सूबे के मुख्यमंत्री समेत मंडलाआयुक्त, जिलाधिकारी एवं उपजिलाधिकारी को भी पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया हैं ।
जिला ब्यूरो चीफ सोनभद्र कन्हैयालाल केशरी एवं नगर ब्यूरो चीफ ओबरा राजू जायसवाल की संयुक्त रिपोर्ट

*हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/G7IlBXXAIB11028opPuFPc

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आदिपुरुष फिल्म पर प्रतिबंध लगाया जाए – भुवनेश आधुनिक     |     रेलवे आरक्षण सुविधा बाधित होने से यात्रियों को उठानी पड़ेगी परेशानी !     |     फर्जी SDM बनकर मिलता था अधिकारियों से ! हुआ गिरफ्तार !     |     चाइनीज मांझा बना जी का जंजाल, गर्दन कटने से युवक की हालत नाजुक !     |     मोमबत्ती से घर में लगी आग, मासूम बच्ची की हुई जलकर मौत !     |     अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के बुल्डोजर ने 15 बीघा जमींन को खाली कराया !     |     दिल्ली में बिपरजॉय का असर, आज फिर बादल बरसने से गिरेगा तापमान ! यूपी को भी राहत !     |     अखिलेश यादव ने उठाए प्रदेश कानून व्यवस्था पर सवाल !     |     बिपरजॉय करेगा चारधाम यात्रा को प्रभावित, यात्रियों को उठानी पड़ सकती है परेशानी !     |     9 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित विशाल जनसभा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया !     |     जल शक्ति मंत्री ने सरयू नदी किनारे हुए कटान रोधी कार्यों का किया निरीक्षण !     |     UDID कार्ड के लम्बित आवेदनों को शीघ्र निपटाएं : डीएम     |     ब्रेक फेल होने से पंचम वाहिनी SSB की बस दुर्घटनाग्रस्त ! 19 जवान थे सवार जवान सुरक्षित !     |     राजेंद्र सिंह बिष्ट (रज्जी) देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल महानगर हल्द्वानी के प्रभारी एवं कृष्ण कुमार आगरी वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनित !     |     लालकुआं पुलिस ने एक अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार !     |     मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बाटी रेड क्रॉस सोसाइटी की पुनर्वास राहत सामग्री !     |     DM की अध्यक्षता में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन !     |     नाराज उपभोक्ताओं की बिजली कटौती की समस्या को लेकर प्रदर्शन के बाद प्रशासन अधिकारियों के साथ की मीटिंग !     |     एक पेड़ मां गंगा के नाम अंतर्गत पौधा रोपण संपन्न !     |     एक पेड़ माँ गंगा के नाम अंतर्गत हुआ पौधारोपण !     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9410378878