DM से मंडी मथुरा पर बने फुट ब्रिज को खोलने की मांग
उत्तर प्रदेश : मथुरा
04 मार्च 2022 : ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने मथुरा DM से मांग की है मंडी नेशनल हाईवे नंबर दो पर आए दिन लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनाज व फल मंडी मथुरा के समीप बनाए गए फुट ब्रिज को नेशनल हाईवे अथॉरिटी के द्धारा एंगलो से बंद कर दिया गया है |
जिससे यहां पर सब्जी व फल खरीदने को आने वाले लोगों को रॉन्ग साइड के साथ जाम का सामना करना पड़ रहा है आए दिन रॉन्ग साइड चलने से सड़क हादसे घटित हो रहे हैं |
जबकि राष्ट्रीय राजमार्गों पर बनाए गए फुट ब्रिज को जनता की समस्याओं के मध्यनजर रखते हुए बनवाया गया है |
संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने मथुरा के जिलाधिकारी से फुट ब्रिज को जनता की समस्याओं को देखते हुए खोलने की मांग की है |
उत्तर प्रदेश स्टेट न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट