Breaking News in Hindi
Header Banner
ब्रेकिंग
जल शक्ति मंत्री ने सरयू नदी किनारे हुए कटान रोधी कार्यों का किया निरीक्षण ! UDID कार्ड के लम्बित आवेदनों को शीघ्र निपटाएं : डीएम ब्रेक फेल होने से पंचम वाहिनी SSB की बस दुर्घटनाग्रस्त ! 19 जवान थे सवार जवान सुरक्षित ! राजेंद्र सिंह बिष्ट (रज्जी) देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल महानगर हल्द्वानी के प्रभारी एवं कृष्ण कुमार ... लालकुआं पुलिस ने एक अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार ! मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बाटी रेड क्रॉस सोसाइटी की पुनर्वास राहत सामग्री ! DM की अध्यक्षता में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन ! नाराज उपभोक्ताओं की बिजली कटौती की समस्या को लेकर प्रदर्शन के बाद प्रशासन अधिकारियों के साथ की मीटिं... एक पेड़ मां गंगा के नाम अंतर्गत पौधा रोपण संपन्न ! एक पेड़ माँ गंगा के नाम अंतर्गत हुआ पौधारोपण !

महिला सम्मान, सुरक्षा व जागरूकता हेतु प्रत्येक माह चलाया जा रहा 10 दिवसीय विशेष अभियान !

0 89

कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु “शक्ति दीदी” के माध्यम से महिला सम्मान, सुरक्षा व जागरूकता हेतु प्रत्येक माह चलाया जा रहा 10 दिवसीय विशेष अभियान !

उत्तर प्रदेश : बलिया
26 अगस्त 2023 : समस्त महिला बीटों में नियुक्त महिला बीट अधिकारियों द्वारा ग्राम चौपाल का आयोजन कर महिलाओं की समस्याओं का किया जा रहा निस्तारण ।

महिलाओं को विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नम्बरों, संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, महिला हेल्प डेस्क व कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित कर किया जा रहा सशक्त ।

शासन-प्रशासन महिलाओं के सुरक्षा, सम्मान व उनके उत्थान व सशक्तिकरण हेतु है प्रतिबद्ध ।

जनपद बलिया में मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता हेतु पूर्व में चलाए गए 15 दिवसीय सफल अभियान के उत्साहवर्धक परिणामों के दृष्टिगत प्रत्येक माह 10 दिवस हेतु (दिनांक 21 से 30 तक) पुनः चलाया जा रहा विशेष महिला जागरूकता एवं सशक्तिकरण अभियान ।

“मिशन शक्ति” अभियान के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता हेतु पूर्व में चलाए गए 15 दिवसीय सफल अभियान के उत्साहवर्धक परिणामों के दृष्टिगत शासन के निर्देशानुसार मुख्यालय महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, लखनऊ के आदेश के क्रम में प्रत्येक माह 10 दिवस हेतु (दिनांक 21 से 30 तक) पुनः विशेष महिला जागरूकता एवं सशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है ।

SP बलिया श्री एस. आनन्द के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा गांवों में भ्रमण कर प्राथमिकता के आधार पर महिला / बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में ग्राम चौपाल का आयोजन किया जा रहा है । अब महिलाओं / बालिकाओं को अपनी समस्या व शिकायत लेकर थाना, पुलिस चौकी व अन्य पुलिस कार्यालय बार-बार नही आना पड़ेगा अपितु “शक्ति दीदी” नियमित अन्तराल पर ग्राम चौपाल के माध्यम से विभिन्न गांवों में उपस्थित होकर महिलाओं / बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही उनसे संवाद कर उनकी शिकायतों का गुण-दोष के आधार पर निराकरण कराया जा रहा है । महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा गांव की महिलाओं के साथ एक “शक्ति दीदी” के रूप में जुड़ कर उन्हें सशक्त व सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीण महिलाओं के साथ बेहतर / निरंतर संवाद हेतु “शक्ति दीदी” व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जुड़ रही हैं। समस्या कोई भी हो कभी भी, कहीं भी ग्रामीण महिलाएं “शक्ति दीदी” से निसंकोच बात कर सकती हैं । खाकी रंग में कार्यरत शक्ति दीदी चौपाल के दौरान महिलाओं के विभिन्न समस्याओं जैसे – विधवा पेंशन या कोई शोहदा किसी को परेशान कर रहा हो या एफ आई आर की कॉपी मिलने में दिक्कत हो यह सब चीजों का समाधान तुरंत प्रार्थना पत्र के साथ करा सकती हैं एवं FIR की प्रति थाने से प्राप्त कर व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर कर सकती हैं। आज दिनांक-26.08.2023 को जनपद के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत “शक्ति दीदी” द्वारा अपने-अपने बीट क्षेत्र में “ग्राम चौपाल” का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में महिलाओं / बालिकाओं व बच्चों ने प्रतिभाग किया । आयोजित ग्राम चौपाल में महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा संवाद कर महिलाओं / बालिकाओं से वार्ता कर उनकी समस्याओं व शिकायतों के विषय में जानकारी प्राप्त की गई तथा उनके निस्तारण हेतु तत्काल प्रयास किए गए। चौपाल में उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति (नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन) फेज़-5 के तहत महिला सुरक्षा व बचाव संबंधी जानकारी दी गई और शासन द्वारा जारी हेल्प लाइन नम्बर, जैसे – 1090, 112, 1076, 1098, 108 की विस्तृत जानकारी देते हुए संकट के समय इनके प्रयोग हेतु बताया गया । साथ ही साइबर अपराधों के संबंध में अवगत कराते हुए इससे बचने और सतर्क रहने हेतु 1930 हेल्प लाइन नंबर का उपयोग करने के संबंध में जानकारी दी गई । सरकार द्वारा महिलाओं से संबंधित संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित उन्हें जागरूक किया गया ।
तहसील ब्यूरो चीफ रसड़ा तारकेश्वर गुप्ता की रिपोर्ट

*हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/G7IlBXXAIB11028opPuFPc

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ नियुक्ति के साथ ही 05 लाख का बीमा निःशुल्क ! 📃
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰

~ Super Fast Updation ⌛
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540
📞 WLL Phone : +91 94129 17922

📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in
📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आदिपुरुष फिल्म पर प्रतिबंध लगाया जाए – भुवनेश आधुनिक     |     रेलवे आरक्षण सुविधा बाधित होने से यात्रियों को उठानी पड़ेगी परेशानी !     |     फर्जी SDM बनकर मिलता था अधिकारियों से ! हुआ गिरफ्तार !     |     चाइनीज मांझा बना जी का जंजाल, गर्दन कटने से युवक की हालत नाजुक !     |     मोमबत्ती से घर में लगी आग, मासूम बच्ची की हुई जलकर मौत !     |     अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के बुल्डोजर ने 15 बीघा जमींन को खाली कराया !     |     दिल्ली में बिपरजॉय का असर, आज फिर बादल बरसने से गिरेगा तापमान ! यूपी को भी राहत !     |     अखिलेश यादव ने उठाए प्रदेश कानून व्यवस्था पर सवाल !     |     बिपरजॉय करेगा चारधाम यात्रा को प्रभावित, यात्रियों को उठानी पड़ सकती है परेशानी !     |     9 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित विशाल जनसभा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया !     |     जल शक्ति मंत्री ने सरयू नदी किनारे हुए कटान रोधी कार्यों का किया निरीक्षण !     |     UDID कार्ड के लम्बित आवेदनों को शीघ्र निपटाएं : डीएम     |     ब्रेक फेल होने से पंचम वाहिनी SSB की बस दुर्घटनाग्रस्त ! 19 जवान थे सवार जवान सुरक्षित !     |     राजेंद्र सिंह बिष्ट (रज्जी) देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल महानगर हल्द्वानी के प्रभारी एवं कृष्ण कुमार आगरी वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनित !     |     लालकुआं पुलिस ने एक अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार !     |     मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बाटी रेड क्रॉस सोसाइटी की पुनर्वास राहत सामग्री !     |     DM की अध्यक्षता में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन !     |     नाराज उपभोक्ताओं की बिजली कटौती की समस्या को लेकर प्रदर्शन के बाद प्रशासन अधिकारियों के साथ की मीटिंग !     |     एक पेड़ मां गंगा के नाम अंतर्गत पौधा रोपण संपन्न !     |     एक पेड़ माँ गंगा के नाम अंतर्गत हुआ पौधारोपण !     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9410378878