किशोरियोें में सैनेटरी पैड का हुआ नि:शुल्क वितरण !
उत्तर प्रदेश : सोनभद्र
30 मार्च 2022 : जनपद सोनभद्र के करमा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा सुकृत में बलिराम विश्वकर्मा जी के दरवाजे पर “सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट” के सौजन्य से संस्था की जिला सचिव सोनभद्र राधिका यादव जी के द्धारा किशोरियोें को जागरूक कर सैनेटरी पैड का नि:शुल्क वितरण किया गया ।
इस मौके पर सीनियर सिटीजन हेल्पलाइन के फील्ड रिस्पांस ऑफिसर सोनभद्र अभिषेक पाठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम विश्वकर्मा, सह संस्थापिका श्रीमती शांति देवी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, जिला सचिव सोनभद्र दिनेश कुमार, जिला सचिव सोनभद्र महिला मंच राधिका यादव, सदस्य सूरज मणि, अनिल विश्वकर्मा, बालिकाएं व ग्रामीण मौजूद रहे ।
जिला ब्यूरो चीफ सोनभद्र अश्विनी कुमार ठाकुर की रिपोर्ट