राष्ट्रीय सूचनाधिकार, मानवाधिकार एवं पर्यावरण संरक्षण संगठन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती इन्द्रावती गुप्ता जी ने की प्रेस वार्ता
राष्ट्रीय सूचनाधिकार, मानवाधिकार एवं पर्यावरण संरक्षण संगठन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती इन्द्रावती गुप्ता जी ने की प्रेस वार्ता
उत्तर प्रदेश : महाराजगंज
03 जनवरी 2022 : राष्ट्रीय सूचनाधिकार, मानवाधिकार एवं पर्यावरण संरक्षण संगठन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष – महिला प्रकोष्ठ एवं सदस्य, राष्ट्रीय कार्यकारिणी श्रीमती इन्द्रावती गुप्ता जी ने महाराजगंज में प्रेस वार्ता करते हुए, महिला उत्पीड़न तथा दहेज़ जैसी कुरीतियों पर चिंता जाहिर की साथ ही उन्होंने समाज में एकल परिवार के बढ़ते चलन, पारिवारिक विघटन को एक सामाजिक समस्या बताया।
IPC की धारा 498-A के दुरूपयोग की सम्भावनाओ से भी उन्होंने इंकार नहीं किया।
उन्होंने कहा कि वह महिलाओ की समस्याओं के निदान हेतु प्रयासरत है, परन्तु महिलाओं को भी अपनी शैक्षिक, आर्थिक एवं रोज़गारपरक शैक्षिक योग्यता पर ध्यान देने की आवश्यकता है।