Breaking News in Hindi
Header Banner
ब्रेकिंग

जिला अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने अपनी टीम के पदाधिकारियों को वितरित किए मनोनीत पत्र !

0 128

जिला अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने अपनी टीम के पदाधिकारियों को वितरित किए मनोनीत पत्र !


उत्तर प्रदेश : रामपुर
08 मई 2022 : आज राष्ट्रीय मानव अधिकार एंड एंटी करप्शन मिशन रामपुर उत्तर प्रदेश की तरफ से वरिष्ठ जिला उपाध्यक मौ हारिस खान ऐडवोकेट के निजी निवास पर एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव मोहम्मद फैजान और जिला अध्यक्ष अखिलेश कुमार उपस्थित रहे । जिला अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने अपनी पूरी टीम का गठन करते हुए सभी पदाधिकारीयों को मनोनयन पत्र देकर सम्मानित किया और अपने सभी पदाधिकारीयों से उम्मीद भी लगाई है की जिस किसी को भी जो जिम्मेदारी दी गई है वह उसको बखूबी से निभाएगा और साथ ही जिला अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने मीडिया को दिए अपने व्यान में कहा की उनकी पूरी टीम समाज में हो रहें भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी तथा असहाय लोंगो पर हो रहे अत्याचार को खत्म करने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगी जहाँ तक हो सकेगा उनकी पूरी टीम जिला प्रशासन व पुलिस आदि की हर संभव मदद करेंगें ।
समाज में हो रहे अत्याचार व भ्रष्टाचार को जल्द से जल्द खत्म किया जा सके । जिससे की एक अच्छे समाज का निर्माण हो सकें । समाज के वंचित लोगों को उनके अधिकार दिलाने के लिए जैसे सूचना का अधिकार, मानव अधिकार, उपभोक्ता अधिकार, शिक्षा का अधिकार आदि से भी संगठन में मौजूद पदाधिकारी अवगत कराने का प्रयास करेंगें । इसके अलावा महिला उत्पीड़न, वृद्धजनों का अधिकार, बालक बालिकायों का अधिकार आदि से सम्बंधित समस्त प्रकार की जानकारीयां समाज के वंचित लोंगो को दिलाने का प्रयास किया जायेगा । इस मौके पर ज़ुहैब रसूल खान एडवोकेट, यासीन खान, नावेद खान, मौ रासिद, मौ नासीर खान, सत्यवीर सागर, अजमल खान उर्फ़ आर्शी, सुनील कुमार शर्मा, रफ़ी उल्लाह खान आदि पदाधिकारी मौजूद रहे ।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आदिपुरुष फिल्म पर प्रतिबंध लगाया जाए – भुवनेश आधुनिक     |     रेलवे आरक्षण सुविधा बाधित होने से यात्रियों को उठानी पड़ेगी परेशानी !     |     फर्जी SDM बनकर मिलता था अधिकारियों से ! हुआ गिरफ्तार !     |     चाइनीज मांझा बना जी का जंजाल, गर्दन कटने से युवक की हालत नाजुक !     |     मोमबत्ती से घर में लगी आग, मासूम बच्ची की हुई जलकर मौत !     |     अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के बुल्डोजर ने 15 बीघा जमींन को खाली कराया !     |     दिल्ली में बिपरजॉय का असर, आज फिर बादल बरसने से गिरेगा तापमान ! यूपी को भी राहत !     |     अखिलेश यादव ने उठाए प्रदेश कानून व्यवस्था पर सवाल !     |     बिपरजॉय करेगा चारधाम यात्रा को प्रभावित, यात्रियों को उठानी पड़ सकती है परेशानी !     |     9 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित विशाल जनसभा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया !     |     एक बार फिर बंद पड़ी पत्थर की खदान में क्षतिग्रस्त अवस्था में मजदूर का मिला शव !     |     धारदार हथियार से घायल करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार !     |     यातायात जागरूकता माह के दृष्टिगत नुक्कड़ नाटक के जरिए आमजन को किया गया जागरूक !     |     112 पर पुलिस को नाम बदलकर झूठी सूचना देना पड़ गया युवक को भारी ! 05 हजार का हुआ जुर्माना !     |     महात्मा ज्योतिबा राव फुले की पुण्यतिथि पर गोष्ठी आयोजित !     |     अज्ञात वाहन की टक्कर से बारात से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की मौत !     |     सुकेश कुमार     |     जंगल के किनारे एक अज्ञात लड़की का मिला शव !     |     श्याम किशोर पाण्डेय      |     सात दिवसीय द्वितीय स्वयंसेवक प्रशिक्षण शिविर का हुआ आरंभ !     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9410378878