Breaking News in Hindi
Header Banner

सोशल मीडिया पर शस्त्रों का प्रदर्शन करना पड़ा भारी ! आर्म्स एक्ट के अंतर्गत ग्राम प्रधान गिरफ्तार !

0 394

सोशल मीडिया पर शस्त्रों का प्रदर्शन करना पड़ा भारी ! आर्म्स एक्ट के अंतर्गत ग्राम प्रधान गिरफ्तार !

उत्तर प्रदेश : लखीमपुर खीरी
20 मई 2022 : थाना मोहम्मदी पुलिस द्धारा सोशल मीडिया पर शस्त्रों का प्रदर्शन करने वाले ग्राम प्रधान के विरूद्ध की गई कार्यवाही, आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत करके ग्राम प्रधान को किया गया गिरफ्तार !
SP खीरी, श्री संजीव सुमन के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में जनपद खीरी में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 18.05.2022 को CO मोहम्मदी के कुशल मार्गदर्शन में थाना मोहम्मदी पुलिस द्धारा विगत दिनों सोशल मीडिया पर शस्त्रों का प्रदर्शन करने वाले ग्राम प्रधान नीरज सिंह पुत्र दिलासा राम निवासी ग्राम बिजौली सहसपुर थाना मोहम्मदी जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त द्धारा पूर्व में दिनांक 14.05.2022 को सोशल मीडिया पर शस्त्रों का प्रदर्शन करते हुए फोटो पोस्ट की गई थी जिसके संबंध में तत्समय थाना मोहम्मदी पर मु0अ0सं0 328/22 धारा 30 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया था । जिसके क्रम में दिनांक 18.05.2022 को अभियुक्त को गिरफ्तार करके अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
नीरज सिंह पुत्र दिलासा राम निवासी ग्राम बिजौली सहसपुर थाना मोहम्मदी जनपद खीरी

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1.नि0 धीरज कुमार शुक्ला, थाना मोहम्मदी
2.का0 जतिन तोमर, थाना मोहम्मदी
3.का0 राघवेन्द्र, थाना मोहम्मदी
जिला ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी अनूप कुमार भास्कर की रिपोर्ट

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आदिपुरुष फिल्म पर प्रतिबंध लगाया जाए – भुवनेश आधुनिक     |     रेलवे आरक्षण सुविधा बाधित होने से यात्रियों को उठानी पड़ेगी परेशानी !     |     फर्जी SDM बनकर मिलता था अधिकारियों से ! हुआ गिरफ्तार !     |     चाइनीज मांझा बना जी का जंजाल, गर्दन कटने से युवक की हालत नाजुक !     |     मोमबत्ती से घर में लगी आग, मासूम बच्ची की हुई जलकर मौत !     |     अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के बुल्डोजर ने 15 बीघा जमींन को खाली कराया !     |     दिल्ली में बिपरजॉय का असर, आज फिर बादल बरसने से गिरेगा तापमान ! यूपी को भी राहत !     |     अखिलेश यादव ने उठाए प्रदेश कानून व्यवस्था पर सवाल !     |     बिपरजॉय करेगा चारधाम यात्रा को प्रभावित, यात्रियों को उठानी पड़ सकती है परेशानी !     |     9 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित विशाल जनसभा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया !     |     7 हजार से भी सस्ता 90Hz डिस्प्ले वाला पहला फोन हुआ लॉन्च ! इसमें है iPhone जैसा डायनामिक फीचर !     |     सिंधु कुमार जायसवाल     |     कार्य मे लापरवाही पाए जाने पर इंस्पेक्टर हसनगंज निलंबित !     |     N.H.A.I. की परियोजनाओं को तीव्र से करने के निर्देश दिए !     |     ट्रक के चपेट में आने से युवक की मौत !     |     अचेत पड़े युवक का बलिया पुलिस ने कराया इलाज ! घायल युवक ने किया धन्यवाद !     |     तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न ! बांटी गई मिठाई !     |     गौभक्तों के सहयोग से नंन्दी बाबा को गहरे नालें में से बाहर निकाला !     |     मुख्यमंत्री योगी के आवास पर परिवहन विभाग की बैठक संपन्न !     |     महाराजगंज में 27 पुलिसकर्मियों का तबादला !     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9410378878