थाना रसड़ा जनपद बलिया पुलिस द्वारा दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर, भेजा गया जेल !
उत्तर प्रदेश : बलिया
02 जून 2022 : SP जनपद बलिया श्री राज करन नय्यर के आदेश के अनुपालन मे अपराध नियत्रंण व वांछित तथा इनामिया अपराधियो के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी के सफल पर्यवेक्षण व CO रसड़ा महोदय श्री एस. एन. वैस के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक रसड़ा श्री राकेश कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0. 182/2022 धारा 376/504/506 भा.द.वि. से संबंधित नामित अभियुक्त मनजीत राजभर पुत्र चिरकुट राजभर निवासी कर्मचौरा थाना रानीपुर जनपद मऊ को मुखबिरी सूचना के आधार पर मऊ रोड के किनारे पकवाइनार चौराहे के पास से आज दिनांक 02.06.2022 को समय 07.30 बजे गिरफ्तार कर न्यायालय अभिरक्षा मे भेजा गया ।
संबंधित अभियोग-
1. मु0अ0सं0. 182/2022 धारा 376/504/506 भा.द.वि थाना रसड़ा, बलिया
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. मनजीत राजभर पुत्र चिरकुट राजभर निवासी कर्मचौरा थाना रानीपुर जनपद मऊ
गिरफ्तारी का स्थान /दिनांक /समय-
1. मऊ रोड के किनारे पकवाइनार चौराहे के पास से दिनांक 02.06.2022 समय 07.30 बजे थाना रसड़ा जनपद बलिया ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण –
1. निरीक्षक श्री राकेश कुमार सिंह थाना रसड़ा बलिया
2. कास्टेबल अजय कुमार मौर्या थाना रसड़ा, बलिया
3. कास्टेबल जितेन्द्र कुमार यादव थाना रसड़ा, बलिया
जिला ब्यूरो चीफ बलिया अजय गुप्ता की रिपोर्ट