भारत संरक्षण पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं संस्थापक सदस्य अश्विनी कुमार जी ने चलाया जनसम्पर्क अभियान
उत्तर प्रदेश : सोनभद्र
04 जनवरी 2022 : भारत संरक्षण पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं संस्थापक सदस्य अश्विनी कुमार जी, ने सोनभद्र में शुरू किया जनसम्पर्क अभियान, उन्होंने क्षेत्रीय जनता के मध्य भ्रमण कर, पार्टी की निति एवं सिद्धांतो से परिचित कराया एवं भारत संरक्षण पार्टी से जुड़ने का आवाहन किया।
उन्होंने क्षेत्रीय जनता को विश्वास दिलाया कि वह जनता और शासन के बीच एक सेतु का काम करेंगे और जनता की समस्याओं को शासन के सम्मुख निराकरण हेतु प्रस्तुत कर, समस्या को हल कराएंगे।
उन्होंने उपस्थित जन समूह से वादा किया कि वह भारत संरक्षण पार्टी के प्रतिनिधि के रूप में ही नहीं बल्कि सोनभद्र जिले का निवासी होने के मूल से सोनभद्र जिले की समस्याओं का निराकरण कराना ही मेरी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
उन्होंने जनता की शिकायत का तत्काल ही निबटान हेतु अपना व्हाट्सप्प नम्बर और मोबाइल नम्बर वितरित किया, जिससे जनता उन्हें अपना हमदर्द समझकर समस्या निदान हेतु तत्काल भेज सके।