Breaking News in Hindi
Header Banner

भक्तों की विपत्ति दूर करने के लिए मां के कई रूपों का मिलता है वर्णन : भाजपा नेता हरिकेश चन्द्र पाठक

0 174

भक्तों की विपत्ति दूर करने के लिए मां के कई रूपों का मिलता है वर्णन : भाजपा नेता हरिकेश चन्द्र पाठक

उत्तर प्रदेश : महाराजगंज
03 जून 2022 : ग्राम पंचायत रानीपुर के तेरहो दनदनहवा में नवनिर्मित जगत जननी मां जगदम्बा जी के मंदिर में आदि शक्ति दुर्गा जी की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा की गयी ।
महाराजगंज जनपद के नौतनवां तहसील के मझार क्षेत्र के ग्राम पंचायत रानीपुर के तेरहो दनदनहवा में नवनिर्मित जगत जननी मां जगदम्बा जी के मंदिर में आदि शक्ति दुर्गा जी की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा की गयी । जहां बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेता हरिकेश चन्द्र पाठक द्वारा फीता काटने के साथ ही पट खोलकर मंदिर श्रद्धालुओं को पूजा – अर्चना के लिए लोकार्पित किया गया ।
भाजपा नेता ने कहा कि सृष्टि में मां का बहुत ही पूजनीय व महत्वपूर्ण स्थान है । अपने भक्तों की हर विपत्ति को दूर करने के लिए मां के कई रूपों का वर्णन किया गया है ।
विश्व हिन्दू परिषद के विभाग मंत्री सिद्धार्थनगर चन्द्र प्रकाश मिश्र ने कहा कि मां ही एक ऐसा शब्द है जो हर विपरीत परिस्थितियों में मुंह से उच्चारित होता है ।
इस दौरान बजरंग दल के जिला संयोजक सूर्य प्रकाश मद्धेशिया, विहिप के प्रखंड संयोजक वीरेंद्र यादव, भाजपा सेक्टर अध्यक्ष दिलीप चौधरी, क्षेत्र पंचायत सदस्य अमरनाथ यादव, प्रभु दयाल, दीनानाथ समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे ।
स्टेट न्यूज़ हैड उत्तर प्रदेश कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आदिपुरुष फिल्म पर प्रतिबंध लगाया जाए – भुवनेश आधुनिक     |     रेलवे आरक्षण सुविधा बाधित होने से यात्रियों को उठानी पड़ेगी परेशानी !     |     फर्जी SDM बनकर मिलता था अधिकारियों से ! हुआ गिरफ्तार !     |     चाइनीज मांझा बना जी का जंजाल, गर्दन कटने से युवक की हालत नाजुक !     |     मोमबत्ती से घर में लगी आग, मासूम बच्ची की हुई जलकर मौत !     |     अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के बुल्डोजर ने 15 बीघा जमींन को खाली कराया !     |     दिल्ली में बिपरजॉय का असर, आज फिर बादल बरसने से गिरेगा तापमान ! यूपी को भी राहत !     |     अखिलेश यादव ने उठाए प्रदेश कानून व्यवस्था पर सवाल !     |     बिपरजॉय करेगा चारधाम यात्रा को प्रभावित, यात्रियों को उठानी पड़ सकती है परेशानी !     |     9 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित विशाल जनसभा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया !     |     7 हजार से भी सस्ता 90Hz डिस्प्ले वाला पहला फोन हुआ लॉन्च ! इसमें है iPhone जैसा डायनामिक फीचर !     |     सिंधु कुमार जायसवाल     |     कार्य मे लापरवाही पाए जाने पर इंस्पेक्टर हसनगंज निलंबित !     |     N.H.A.I. की परियोजनाओं को तीव्र से करने के निर्देश दिए !     |     ट्रक के चपेट में आने से युवक की मौत !     |     अचेत पड़े युवक का बलिया पुलिस ने कराया इलाज ! घायल युवक ने किया धन्यवाद !     |     तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न ! बांटी गई मिठाई !     |     गौभक्तों के सहयोग से नंन्दी बाबा को गहरे नालें में से बाहर निकाला !     |     मुख्यमंत्री योगी के आवास पर परिवहन विभाग की बैठक संपन्न !     |     महाराजगंज में 27 पुलिसकर्मियों का तबादला !     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9410378878