Breaking News in Hindi
Header Banner
ब्रेकिंग
जल शक्ति मंत्री ने सरयू नदी किनारे हुए कटान रोधी कार्यों का किया निरीक्षण ! UDID कार्ड के लम्बित आवेदनों को शीघ्र निपटाएं : डीएम ब्रेक फेल होने से पंचम वाहिनी SSB की बस दुर्घटनाग्रस्त ! 19 जवान थे सवार जवान सुरक्षित ! राजेंद्र सिंह बिष्ट (रज्जी) देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल महानगर हल्द्वानी के प्रभारी एवं कृष्ण कुमार ... लालकुआं पुलिस ने एक अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार ! मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बाटी रेड क्रॉस सोसाइटी की पुनर्वास राहत सामग्री ! DM की अध्यक्षता में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन ! नाराज उपभोक्ताओं की बिजली कटौती की समस्या को लेकर प्रदर्शन के बाद प्रशासन अधिकारियों के साथ की मीटिं... एक पेड़ मां गंगा के नाम अंतर्गत पौधा रोपण संपन्न ! एक पेड़ माँ गंगा के नाम अंतर्गत हुआ पौधारोपण !

थाना सहतवार जनपद बलिया पुलिस द्वारा हत्या से संबंधित वांछित 04 नफर नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल !

0 186

थाना सहतवार जनपद बलिया पुलिस द्वारा हत्या से संबंधित वांछित 04 नफर नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल !

 

उत्तर प्रदेश : बलिया
04 जून 2022 : दिनांक 02.06.2022 की रात्रि करीब 9.55 बजे हरखू ब्रह्मबाबास्थान मंदिर के सामने ग्राम चांदपुर नईबस्ती में ग्राम कोलकला के 1. संदीप उर्फ मिट्ठू पाण्डेय, ग्राम चांदपुर नईबस्ती के 2. अनरुद्ध सिंह तथा ग्राम सिंगही के 3.पवन कुंवर व 4.संजीत कुंवर द्वारा ग्राम चित्तबिसांव खुर्द के राकेश सिंह को चाकू मारकर घायल कर दिये थे । जिसे गम्भीर अवस्था में उसके पिता रमाकान्त सिंह द्वारा जिला अस्पताल बलिया ले जाया गया था दुर्भाग्य से अस्पताल पहुंचने पर घायल राकेश सिंह की मृत्यु हो गयी थी ।

जिसके सम्बन्ध में वादी मुकदमा श्री रमाकान्त सिंह पुत्र स्व0 रामजतन सिंह ग्राम चित्तबिसाँव खुर्द थाना सहतवार द्वारा थाना सहतवार में प्रार्थना पत्र देकर मु0अ0सं0 165/22 धारा 302/504/34 भा0द0वि0 पंजीकृत कराया गया था ।

SP बलिया श्री राज करन नय्यर द्वारा उक्त घटना की गंभीरता के दृष्टिगत घटना स्थल का तत्काल निरीक्षण कर पुलिस टीम को शीघ्र अतिशीघ्र अभियुक्तों की गिरफ्तारी के हेतु निर्देशित किया गया जिसके अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक बलिया श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं CO बांसडीह श्री राजेश कुमार तिवारी के पर्यर्वेक्षण में तीन टीमों का गठन किया गया । घटना के शीघ्र अनावर हेतु पुलिस टीमों द्वारा तत्परता पूर्वक लगातार सार्थक प्रयास किया जा रहा था जिसके फल स्वरूप प्रभारी निरीक्षक सहतवार श्री विरेन्द्र कुमार मिश्र मय सहतार पुलिस टीम द्वारा 24 घण्टे के अन्दर घटना कारित करने वाले नामजद चारों अभियुक्तों को दिनांक 03.04.22 को गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से आलाकत्ल चाकू बरामद किया गया । अभियुक्तगण का चालान न्यायालय किया जा रहा है । 24 घण्टे के अन्दर चारों अभियुक्तों की गिरफ्तारी से क्षेत्रीय जनता द्वारा पुलिस की सराहना की गयी तथा मृतक के परिजनों द्वारा बलिया पुलिस के कार्यों के प्रति संतोष प्रकट किया गया ।

संबंधित अभियोग-
1. मु0अ0सं0- 165/2022 अन्तर्गत धारा 302/504/34 भादवि थाना सहतवार जनपद बलिया ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. संदीप कुमार पाण्डेय उर्फ मिठ्ठू पाण्डेय पुत्र वृजमोहन पाण्डेय ग्राम कोलकला थाना सहतवार जनपद बलिया
2. अनरूद्ध सिंह पुत्र स्व0 त्रिभुवन सिंह ग्राम चाँदपुर नई बस्ती थाना सहतवार जनपद बलिया
3. पवन कुँवर पुत्र बैजनाथ कुँवर ग्राम सिंगही थाना सहतवार जनपद बलिया
4. संजीत कुँवर उर्फ मुन्नू पुत्र दयानन्द कुँवर ग्राम सिंगही थाना सहतवार जनपद बलिया
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम का नाम :-
1. प्र0नि0 सहतवार वीरेन्द्र कुमार मिश्र
2. व0उ0नि0 श्री हरेन्द्र सिह थाना सहतवार बलिया
3. का0 अरुण पाण्डेय थाना सहतवार बलिया
4. का0 राजकुमार थाना सहतवार बलिया
5. का0 मनोज कुमार थाना सहतवार बलिया
6. का0 ऋषीदेव थाना सहतवार बलिया
7. का0 संदीप कुमार थाना सहतवार बलिया
8. का0 लालजी थाना सहतवार बलिया
9. का0 मुकेश यादव थाना सहतवार बलिया
जिला ब्यूरो चीफ बलिया अजय गुप्ता की रिपोर्ट

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आदिपुरुष फिल्म पर प्रतिबंध लगाया जाए – भुवनेश आधुनिक     |     रेलवे आरक्षण सुविधा बाधित होने से यात्रियों को उठानी पड़ेगी परेशानी !     |     फर्जी SDM बनकर मिलता था अधिकारियों से ! हुआ गिरफ्तार !     |     चाइनीज मांझा बना जी का जंजाल, गर्दन कटने से युवक की हालत नाजुक !     |     मोमबत्ती से घर में लगी आग, मासूम बच्ची की हुई जलकर मौत !     |     अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के बुल्डोजर ने 15 बीघा जमींन को खाली कराया !     |     दिल्ली में बिपरजॉय का असर, आज फिर बादल बरसने से गिरेगा तापमान ! यूपी को भी राहत !     |     अखिलेश यादव ने उठाए प्रदेश कानून व्यवस्था पर सवाल !     |     बिपरजॉय करेगा चारधाम यात्रा को प्रभावित, यात्रियों को उठानी पड़ सकती है परेशानी !     |     9 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित विशाल जनसभा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया !     |     जल शक्ति मंत्री ने सरयू नदी किनारे हुए कटान रोधी कार्यों का किया निरीक्षण !     |     UDID कार्ड के लम्बित आवेदनों को शीघ्र निपटाएं : डीएम     |     ब्रेक फेल होने से पंचम वाहिनी SSB की बस दुर्घटनाग्रस्त ! 19 जवान थे सवार जवान सुरक्षित !     |     राजेंद्र सिंह बिष्ट (रज्जी) देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल महानगर हल्द्वानी के प्रभारी एवं कृष्ण कुमार आगरी वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनित !     |     लालकुआं पुलिस ने एक अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार !     |     मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बाटी रेड क्रॉस सोसाइटी की पुनर्वास राहत सामग्री !     |     DM की अध्यक्षता में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन !     |     नाराज उपभोक्ताओं की बिजली कटौती की समस्या को लेकर प्रदर्शन के बाद प्रशासन अधिकारियों के साथ की मीटिंग !     |     एक पेड़ मां गंगा के नाम अंतर्गत पौधा रोपण संपन्न !     |     एक पेड़ माँ गंगा के नाम अंतर्गत हुआ पौधारोपण !     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9410378878