01 नफर SR केस का वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार !
उत्तर प्रदेश : बलिया
07 जून 2022 : मा0 मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा प्रदेश में लागू अपराध मुक्त नीति के आलोक में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध SP जनपद बलिया श्री राज करन नय्यर द्वारा चलाये जा रहे SR केसेज से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तों के धर पकड़ के सघन अभियान के तहत ASP के निर्देशन में CO बांसडीह के निकट पर्यवेक्षण में दिनांक – 05.06.2022 को समय 11.15 बजे थानाध्यक्ष बांसडीहरोड श्री राजकुमार सिंह द्वारा हमराही फोर्स के साथ चेकिंग तलाशी व दबिश में मुखबिर से प्राप्त पूर्व सूचना के आधार पर थाना बांसडीह रोड, जनपद बलिया पर पंजीकृत मु0अ0स0 103/2022 धारा 366/376/506/120B भादवि से सम्बन्धित नामित अभियुक्त चन्दन पाण्डेय पुत्र स्व0 अखिलेश पाण्डेय निवासी ग्राम पाण्डेयपुर थाना गड़वार जनपद बलिया को महावीर कालोनी पार्किंग होटल परिखरा से गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त को गिरफ्तार कर बाया मा0न्यायालय जेल भेजा जा रहा है ।
अनावरित अभियोगः-
मु0अ0स0 103/2022 धारा 366/376/506/120B भादवि
गिरफ्तार नामित वांछित अभियुक्तः-
1.अभियुक्त चन्दन पाण्डेय पुत्र स्व0 अखिलेश पाण्डेय निवासी ग्राम पाण्डेयपुर थाना गड़वार जनपद बलिया
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह थाना बा0रोड, बलिया
2. का0 शोभित कुमार थाना बा0रोड बलिया
3. का0 शत्रुहन कुमार थाना बा0रोड बलिया
4. का0 राजेश यादव ,थाना बां0रोड,बलिया
तहसील ब्यूरो चीफ रसड़ा तारकेश्वर गुप्ता की रिपोर्ट