Breaking News in Hindi
Header Banner

थाना सहतवार जनपद बलिया पुलिस द्वारा प्राण घातक हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल !

0 105

थाना सहतवार जनपद बलिया पुलिस द्वारा प्राण घातक हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल !

उत्तर प्रदेश : बलिया
07 जून 2022 : दिनांक 05.06.2022 को दिन के करीब 02.00 बजे ग्राम बहुआरा का दिनेश तिवारी पुत्र स्व0 अवधेश तिवारी बटवारे की बात को लेकर अपने सगे भाई उमेश तिवारी की पत्नी किरण तिवारी को गाली गलौज देते हुए जान से मारने की नियत से कुल्हाड़ी से मारकर गम्भीर रुप से जख्मी कर मौके से फरार हो गया था । जिसे स्थानीय लोगों द्वारा 108 डायल कर एम्बुलेन्स द्वारा पीडिता किरण तिवारी को जिला चिकित्सालय बलिया में भर्ती कराया गया है जिसके सम्बन्ध में पीडिता के भतीजे रोहित कुमार पाण्डेय पुत्र श्री अनिल कुमार पाण्डेय ग्राम जनाडी थाना दुबहड़ बलिया की लिखित तहरीर पर थाना सहतवार द्वारा मु0अ0सं0 167/22 धारा 504/307 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया था।

SP बलिया श्री राज करन नय्यर के निर्देश पर टीम का गठन कर ASP बलिया व CO बांसडीह के पर्यर्वेक्षण में 24 घण्टे के अन्दर दिनांक 06.06.2022 को प्राण घातक हमला करने वाले नामजद अभियुक्त दिनेश तिवारी को गिरफ्तार कर अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रक्त रंजित एक अदद कुल्हाड़ी बरामद कर अभियुक्त का चालान न्यायालय किया जा रहा है ।

अभियुक्त का पारिवारिक विवरणः- उल्लेखनीय है कि अभियुक्त दो सगे भाई हैं छोटा भाई सूरत में पत्नी के साथ रहकर प्राइवेट नौकरी करता है । पिता मिलिट्री से रिटायर थे जिनकी काफी पहले मृत्यु हो चुकी है । अभियुक्त दिनेश तिवारी बूढ़ी माँ के साथ घर में अकेले रहता था और माँ की पेन्शन से घर का खर्च चलता था । अभियुक्त आपराधिक प्रवृत्ति का है जो शराब पीने का आदी है ।

पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0- 167/2022 अन्तर्गत धारा 504/307 भादवि थाना सहतवार जनपद बलिया ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. दिनेश तिवारी पुत्र स्व0 अवधेश तिवारी सा0 बहुआरा थाना सहतवार जनपद बलिया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम का नाम :-
1. उ0नि0 सागर कुमार रंगू थाना सहतवार बलिया
2. का0 परमेन्द्र मौर्य थाना सहतवार बलिया
3. का0 मनोज कुमार थाना सहतवार
तहसील ब्यूरो चीफ रसड़ा तारकेश्वर गुप्ता की रिपोर्ट

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आदिपुरुष फिल्म पर प्रतिबंध लगाया जाए – भुवनेश आधुनिक     |     रेलवे आरक्षण सुविधा बाधित होने से यात्रियों को उठानी पड़ेगी परेशानी !     |     फर्जी SDM बनकर मिलता था अधिकारियों से ! हुआ गिरफ्तार !     |     चाइनीज मांझा बना जी का जंजाल, गर्दन कटने से युवक की हालत नाजुक !     |     मोमबत्ती से घर में लगी आग, मासूम बच्ची की हुई जलकर मौत !     |     अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के बुल्डोजर ने 15 बीघा जमींन को खाली कराया !     |     दिल्ली में बिपरजॉय का असर, आज फिर बादल बरसने से गिरेगा तापमान ! यूपी को भी राहत !     |     अखिलेश यादव ने उठाए प्रदेश कानून व्यवस्था पर सवाल !     |     बिपरजॉय करेगा चारधाम यात्रा को प्रभावित, यात्रियों को उठानी पड़ सकती है परेशानी !     |     9 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित विशाल जनसभा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया !     |     7 हजार से भी सस्ता 90Hz डिस्प्ले वाला पहला फोन हुआ लॉन्च ! इसमें है iPhone जैसा डायनामिक फीचर !     |     सिंधु कुमार जायसवाल     |     कार्य मे लापरवाही पाए जाने पर इंस्पेक्टर हसनगंज निलंबित !     |     N.H.A.I. की परियोजनाओं को तीव्र से करने के निर्देश दिए !     |     ट्रक के चपेट में आने से युवक की मौत !     |     अचेत पड़े युवक का बलिया पुलिस ने कराया इलाज ! घायल युवक ने किया धन्यवाद !     |     तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न ! बांटी गई मिठाई !     |     गौभक्तों के सहयोग से नंन्दी बाबा को गहरे नालें में से बाहर निकाला !     |     मुख्यमंत्री योगी के आवास पर परिवहन विभाग की बैठक संपन्न !     |     महाराजगंज में 27 पुलिसकर्मियों का तबादला !     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9410378878