आवारा बेसहारा पशु बने जी का जंजाल
उत्तर प्रदेश : निघासन – खीरी
07 जनवरी 2022 :
*मुख्य प्रमुख सचिव के आदेशों की उड़ाई जा रही धज्जियां।
*बेसहारा पशुओं को अभी तक नहीं पहुंचाया गया गौशाला केंद्र।
*इस भीषण ठंड में बेसहारा पशु किसानों के लिए बने जी का जंजाल।
*सरसों और गेहूं की फसलों को पहुंचा रहे हैं भारी नुकसान।
*स्टेट हाइवे पर आवारा पशुओं का जमावड़ा। आये दिन होता है इन पशुओं से एक्सीडेंट।
*बेसहारा पशुओं से टकरा कर कई लोगों को अपनी जान भी गवानी पड़ी।
*बीते बृहस्पतिवार को बेसहारा पशुओं से परेशान किसानों ने गांव के विद्यालय में बंदकर ताला डाल दिया था।
*अगर समय रहते प्रशासन द्वारा कोई कदम नहीं उठाए गए तो किसान लामबंद होकर बेसहारा पशुओं को लेकर कर सकते है आंदोलन।
जिला ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी, अनूप कुमार भास्कर की रिपोर्ट