Breaking News in Hindi
Header Banner

अपना दल एस जनपद इकाई सिद्धार्थनगर की मासिक बैठक संपन्न !

0 148

उत्तर प्रदेश : सिद्धार्थनगर
09 जुलाई 2022 : दिनांक 07 जुलाई 2022 दिन बृहस्पतिवार को अपना दल एस जनपद इकाई सिद्धार्थनगर की मासिक बैठक PWD डाक बंगला इटवा में संपन्न हुई । बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आत्माराम पटेल द्वारा की गयी । बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा जी ने कहा जिस तरह से मजबूती के साथ संगठन 2022 में मेहनत करके विधानसभा चुनाव में जनपद में अपना परचम लहराया उसी तरह आने वाले समय में हम लोगों को संगठन को मजबूत कर के पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय बहन अनुप्रिया पटेल जी के विचारों को जनपद के कोने – कोने में ले जाने का काम करना है तथा आत्माराम पटेल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के द्वारा मिले दिशानिर्देशो के अनुसार आने वाले नगर पंचायत चुनाव और लोकसभा के चुनाव की तैयारी में सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अभी से लग जाए । जिससे जिले में अपना दल एस का परचम लहराया था सके तथा संगठन का विस्तार के लिए सदस्यता अभियान चलाने पर चर्चा किया गया जिससे वृहद रूप से हर घर तक अपना दल एस का सिपाही खड़ा किया जा सके तथा कुछ समय में नई कार्यकारिणी का गठन जनपद में किया जाएगा और सभी को जिम्मेदारी देते हुए अपने अपने पदों पर निष्ठा से कार्य करके पार्टी को मजबूत करना है और अनुप्रिया पटेल जी के हाथों को मजबूत किया जा सके इस मौके पर कार्यवाहक प्रदेश सचिवकमर काजमी, राम लुटावन बाल्मीकि, रामदास मौर्य, अंजली चौधरी, उषा चौधरी, राधे श्याम तिवारी, परमानंद गुप्ता, धर्मपाल चौधरी, दीपक अग्रहरी, सुरेश गुप्ता, यार मोहम्मद, विनय जायसवाल, राम धनी चौधरी, श्याम त्रिपाठी, लवकुश चौधरी, अवधेश मिश्रा, दिलीप चौधरी, मुक्तार, राजू शाह आदि भारी संख्या मे पदाधिकारी मौजूद रहे ।
जिला ब्यूरो चीफ सिद्धार्थनगर डॉo शैलेन्द्र कुमार वर्मा की रिपोर्ट

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आदिपुरुष फिल्म पर प्रतिबंध लगाया जाए – भुवनेश आधुनिक     |     रेलवे आरक्षण सुविधा बाधित होने से यात्रियों को उठानी पड़ेगी परेशानी !     |     फर्जी SDM बनकर मिलता था अधिकारियों से ! हुआ गिरफ्तार !     |     चाइनीज मांझा बना जी का जंजाल, गर्दन कटने से युवक की हालत नाजुक !     |     मोमबत्ती से घर में लगी आग, मासूम बच्ची की हुई जलकर मौत !     |     अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के बुल्डोजर ने 15 बीघा जमींन को खाली कराया !     |     दिल्ली में बिपरजॉय का असर, आज फिर बादल बरसने से गिरेगा तापमान ! यूपी को भी राहत !     |     अखिलेश यादव ने उठाए प्रदेश कानून व्यवस्था पर सवाल !     |     बिपरजॉय करेगा चारधाम यात्रा को प्रभावित, यात्रियों को उठानी पड़ सकती है परेशानी !     |     9 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित विशाल जनसभा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया !     |     7 हजार से भी सस्ता 90Hz डिस्प्ले वाला पहला फोन हुआ लॉन्च ! इसमें है iPhone जैसा डायनामिक फीचर !     |     सिंधु कुमार जायसवाल     |     कार्य मे लापरवाही पाए जाने पर इंस्पेक्टर हसनगंज निलंबित !     |     N.H.A.I. की परियोजनाओं को तीव्र से करने के निर्देश दिए !     |     ट्रक के चपेट में आने से युवक की मौत !     |     अचेत पड़े युवक का बलिया पुलिस ने कराया इलाज ! घायल युवक ने किया धन्यवाद !     |     तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न ! बांटी गई मिठाई !     |     गौभक्तों के सहयोग से नंन्दी बाबा को गहरे नालें में से बाहर निकाला !     |     मुख्यमंत्री योगी के आवास पर परिवहन विभाग की बैठक संपन्न !     |     महाराजगंज में 27 पुलिसकर्मियों का तबादला !     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9410378878