Breaking News in Hindi
Header Banner
ब्रेकिंग
जल शक्ति मंत्री ने सरयू नदी किनारे हुए कटान रोधी कार्यों का किया निरीक्षण ! UDID कार्ड के लम्बित आवेदनों को शीघ्र निपटाएं : डीएम ब्रेक फेल होने से पंचम वाहिनी SSB की बस दुर्घटनाग्रस्त ! 19 जवान थे सवार जवान सुरक्षित ! राजेंद्र सिंह बिष्ट (रज्जी) देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल महानगर हल्द्वानी के प्रभारी एवं कृष्ण कुमार ... लालकुआं पुलिस ने एक अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार ! मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बाटी रेड क्रॉस सोसाइटी की पुनर्वास राहत सामग्री ! DM की अध्यक्षता में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन ! नाराज उपभोक्ताओं की बिजली कटौती की समस्या को लेकर प्रदर्शन के बाद प्रशासन अधिकारियों के साथ की मीटिं... एक पेड़ मां गंगा के नाम अंतर्गत पौधा रोपण संपन्न ! एक पेड़ माँ गंगा के नाम अंतर्गत हुआ पौधारोपण !

DAV पब्लिक स्कूल खड़िया में LKG से लेकर कक्षा 02 तक के छात्रों की रूप सज्जा प्रतियोगिता संपन्न हुई !

0 194

उत्तर प्रदेश : सोनभद्र (शक्तिनगर)
05 अगस्त 2022 : रूप सज्जा प्रतियोगिता में मनमोहक रही प्रतिभागियों की प्रस्तुति !
DAV पब्लिक स्कूल खड़िया में आज एलकेजी से लेकर कक्षा द्वितीय तक के छात्रों की रूप सज्जा प्रतियोगिता संपन्न हुई l कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्या श्रीमती संध्या एल पांडेय जी ने संबंधित कक्षा अध्यापकों एवं कार्यक्रम के निर्णायक मंडल द्वारा दीप प्रज्वलित कर संपन्न किया l
कार्यक्रम के दौरान एलकेजी के प्रतिभागियों ने जहां दैनिक जीवन में खाद्यान्न के रूप में प्रयोग आने वाली भिन्न-भिन्न सब्जियों के रूप में अपनी प्रस्तुति दी वही यूकेजी के छात्रों ने समाज सेवकों के रूप में डॉक्टर, सैनिक, अध्यापक, किसान एवं दूध वाला बनकर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई l
कक्षा एक के छात्रों ने जहां देवी देवताओं के रूप में मां काली, दुर्गा, राधा ,पार्वती, सरस्वती, सीता, लक्ष्मी एवं हनुमान के रूप में अपनी प्रेरणास्पद प्रस्तुति दी, वही कक्षा द्वितीय के छात्रों ने देश के राष्ट्र पुरुषों, महापुरुषों, प्रेरणा स्रोत पुरुषों के व्यक्तित्व के रूप में सरदार भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सुखदेव, शिवाजी, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, रानी दुर्गावती, झांसी की रानी एवं इंदिरा गांधी के रूप में अपनी प्रस्तुति देकर एवं उनके विशिष्ट कथनों की याद दिलाते हुए सबका मन आकर्षित किया l
कार्यक्रम समापन पर प्राचार्या श्रीमती संध्या एल पांडेय जी ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया तथा अपने संदेश में बताया कि परिवार नागरिक गुणों की प्रथम पाठशाला है, प्रत्येक अभिभावक अपने बच्चों के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए तथा साथ ही साथ उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि बच्चे के विकास में प्राथमिक शिक्षकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है l
विंध्याचल मण्डल ब्यूरो चीफ अश्विनी कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आदिपुरुष फिल्म पर प्रतिबंध लगाया जाए – भुवनेश आधुनिक     |     रेलवे आरक्षण सुविधा बाधित होने से यात्रियों को उठानी पड़ेगी परेशानी !     |     फर्जी SDM बनकर मिलता था अधिकारियों से ! हुआ गिरफ्तार !     |     चाइनीज मांझा बना जी का जंजाल, गर्दन कटने से युवक की हालत नाजुक !     |     मोमबत्ती से घर में लगी आग, मासूम बच्ची की हुई जलकर मौत !     |     अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के बुल्डोजर ने 15 बीघा जमींन को खाली कराया !     |     दिल्ली में बिपरजॉय का असर, आज फिर बादल बरसने से गिरेगा तापमान ! यूपी को भी राहत !     |     अखिलेश यादव ने उठाए प्रदेश कानून व्यवस्था पर सवाल !     |     बिपरजॉय करेगा चारधाम यात्रा को प्रभावित, यात्रियों को उठानी पड़ सकती है परेशानी !     |     9 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित विशाल जनसभा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया !     |     जल शक्ति मंत्री ने सरयू नदी किनारे हुए कटान रोधी कार्यों का किया निरीक्षण !     |     UDID कार्ड के लम्बित आवेदनों को शीघ्र निपटाएं : डीएम     |     ब्रेक फेल होने से पंचम वाहिनी SSB की बस दुर्घटनाग्रस्त ! 19 जवान थे सवार जवान सुरक्षित !     |     राजेंद्र सिंह बिष्ट (रज्जी) देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल महानगर हल्द्वानी के प्रभारी एवं कृष्ण कुमार आगरी वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनित !     |     लालकुआं पुलिस ने एक अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार !     |     मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बाटी रेड क्रॉस सोसाइटी की पुनर्वास राहत सामग्री !     |     DM की अध्यक्षता में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन !     |     नाराज उपभोक्ताओं की बिजली कटौती की समस्या को लेकर प्रदर्शन के बाद प्रशासन अधिकारियों के साथ की मीटिंग !     |     एक पेड़ मां गंगा के नाम अंतर्गत पौधा रोपण संपन्न !     |     एक पेड़ माँ गंगा के नाम अंतर्गत हुआ पौधारोपण !     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9410378878