Breaking News in Hindi
Header Banner
ब्रेकिंग

लोहावती नदी के पास 08 सुअर मृत मिले, EO ने पुलिस को तहरीर सौंपी !

0 113

उत्तराखण्ड : लोहाघाट
08 अगस्त 2022 : लोहावती नदी में आठ मृत सुअर और मांस के अवशेष मिले हैं । अफ्रीकन स्वाइन फीवर से सुअरों की मौत होने की आशंका जताते हुए लोग दहशत में आ गए हैं, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है । सूचना मिलते ही पुलिस, राजस्व, नगर पालिका व पशुपालन विभाग की टीम ने मौका मुआयना किया । नगर पालिका ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ थाने में तहरीर दी है । स्थानीय लोगों ने शनिवार शाम लोहावती नदी के आसपास जंगल में मरे हुए सुअर और मांस फेंका दिखा । इससे सहमे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस प्रशासन को दी । इस आधार पर EO मोहम्मद इस्लाम के साथ राजस्व उपनिरीक्षक राकेश पंगरिया, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डीके चंद आदि की टीम मौके पर पहुंच गई । पशु चिकित्साधिकारी ने मृत सुअरों को गड्ढे में दफना कर रविवार को एक सुअर का पोस्टमार्टम किया । EO ने बताया कि मृत सुअर फेंकने के आरोपित व्यक्ति के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है । इस आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
जिला ब्यूरो चीफ चम्पावत कुन्दन सिंह की रिपोर्ट

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आदिपुरुष फिल्म पर प्रतिबंध लगाया जाए – भुवनेश आधुनिक     |     रेलवे आरक्षण सुविधा बाधित होने से यात्रियों को उठानी पड़ेगी परेशानी !     |     फर्जी SDM बनकर मिलता था अधिकारियों से ! हुआ गिरफ्तार !     |     चाइनीज मांझा बना जी का जंजाल, गर्दन कटने से युवक की हालत नाजुक !     |     मोमबत्ती से घर में लगी आग, मासूम बच्ची की हुई जलकर मौत !     |     अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के बुल्डोजर ने 15 बीघा जमींन को खाली कराया !     |     दिल्ली में बिपरजॉय का असर, आज फिर बादल बरसने से गिरेगा तापमान ! यूपी को भी राहत !     |     अखिलेश यादव ने उठाए प्रदेश कानून व्यवस्था पर सवाल !     |     बिपरजॉय करेगा चारधाम यात्रा को प्रभावित, यात्रियों को उठानी पड़ सकती है परेशानी !     |     9 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित विशाल जनसभा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया !     |     एक बार फिर बंद पड़ी पत्थर की खदान में क्षतिग्रस्त अवस्था में मजदूर का मिला शव !     |     धारदार हथियार से घायल करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार !     |     यातायात जागरूकता माह के दृष्टिगत नुक्कड़ नाटक के जरिए आमजन को किया गया जागरूक !     |     112 पर पुलिस को नाम बदलकर झूठी सूचना देना पड़ गया युवक को भारी ! 05 हजार का हुआ जुर्माना !     |     महात्मा ज्योतिबा राव फुले की पुण्यतिथि पर गोष्ठी आयोजित !     |     अज्ञात वाहन की टक्कर से बारात से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की मौत !     |     सुकेश कुमार     |     जंगल के किनारे एक अज्ञात लड़की का मिला शव !     |     श्याम किशोर पाण्डेय      |     सात दिवसीय द्वितीय स्वयंसेवक प्रशिक्षण शिविर का हुआ आरंभ !     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9410378878