Breaking News in Hindi
Header Banner
ब्रेकिंग
जल शक्ति मंत्री ने सरयू नदी किनारे हुए कटान रोधी कार्यों का किया निरीक्षण ! UDID कार्ड के लम्बित आवेदनों को शीघ्र निपटाएं : डीएम ब्रेक फेल होने से पंचम वाहिनी SSB की बस दुर्घटनाग्रस्त ! 19 जवान थे सवार जवान सुरक्षित ! राजेंद्र सिंह बिष्ट (रज्जी) देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल महानगर हल्द्वानी के प्रभारी एवं कृष्ण कुमार ... लालकुआं पुलिस ने एक अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार ! मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बाटी रेड क्रॉस सोसाइटी की पुनर्वास राहत सामग्री ! DM की अध्यक्षता में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन ! नाराज उपभोक्ताओं की बिजली कटौती की समस्या को लेकर प्रदर्शन के बाद प्रशासन अधिकारियों के साथ की मीटिं... एक पेड़ मां गंगा के नाम अंतर्गत पौधा रोपण संपन्न ! एक पेड़ माँ गंगा के नाम अंतर्गत हुआ पौधारोपण !

उत्तराखंड रोडवेज मृतक आश्रित संगठन का एक सूत्रीय मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन 5वें दिन भी जारी !

0 135

उत्तराखण्ड : चम्पावत (टनकपुर)
27 दिसम्बर 2022 : रोडवेज के मृतक आश्रितों को परिवहन निगम में स्थाई नियुक्ति दिए जाने की अपनी 1 सूत्रीय मांग को लेकर उत्तराखंड रोडवेज मृतक आश्रित संगठन ने श्री पूर्णागिरी तहसील टनकपुर के तहसील गेट पर बैठकर अनिश्चितकालीन धरने की शुरुआत गुरुवार 22 दिसंबर से कर दी है, तहसील गेट पर बने धरना स्थल पर आज धरने के पाँचवे दिन भी संगठन अध्यक्ष गौरव शर्मा के नेतृत्व में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक धरने पर बैठा रहा ।मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय टनकपुर में होने के बावजूद शासन स्तर से आज भी कोई आला अधिकारी मृतक आश्रितो की सुध लेने धरना स्थल पर नही पहुँचा । जिसकी संगठन घोर निंदा कर रहा है, धरना समाप्त होने के बाद संगठन को स्वयं मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय टनकपुर में जाकर कैंप कार्यालय के प्रभारी नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल जी को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपना पड़ा । श्री बृजवाल जी ने संगठन को आश्वस्त किया कि आप रोडवेज मृतक आश्रितों की परिवहन निगम में स्थाई नियुक्ति को लेकर उठाई जा रही 1 सूत्रीय मांग को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष रखकर जल्द ही इस समस्या का निराकरण कर दिया जायेगा । संगठन के अध्यक्ष गौरव शर्मा ने मीडिया को बताया कि संगठन ने धामी सरकार को दो टूक चेतावनी दे दी है, अगर धामी सरकार ऐसे ही रोडवेज मृतक आश्रितों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करती रही तो संगठन आगामी आने वाले समय में नगर निकाय चुनाव एवं लोकसभा चुनाव का भी पूर्ण बहिष्कार करेगा । संगठन की उत्तराखंड सरकार से केवल एक ही मांग है, कि रोडवेज के समस्त मृतक आश्रितों को जल्द ही सन 1974 की मृतक आश्रित नियमावली के अनुसार परिवहन निगम में स्थाई नियुक्ति दी जाए । रोडवेज में स्थाई नियुक्ति मिल जाने से आर्थिक तंगी झेल रहे रोडवेज मृतक आश्रितो के परिवारजनो के माली हालात भी ठीक हो जाएंगे । संगठन के अध्यक्ष गौरव शर्मा के साथ धरने पर बैठने वालों में महामंत्री अंजू पाल, कोषाध्यक्ष नीलम सिंह, संगठन मंत्री अनिता देवी, शांति देवी, संरक्षक गंगा गिरी गोस्वामी मौजूद रहे ।
जिला ब्यूरो चीफ चम्पावत कुन्दन सिंह की रिपोर्ट

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आदिपुरुष फिल्म पर प्रतिबंध लगाया जाए – भुवनेश आधुनिक     |     रेलवे आरक्षण सुविधा बाधित होने से यात्रियों को उठानी पड़ेगी परेशानी !     |     फर्जी SDM बनकर मिलता था अधिकारियों से ! हुआ गिरफ्तार !     |     चाइनीज मांझा बना जी का जंजाल, गर्दन कटने से युवक की हालत नाजुक !     |     मोमबत्ती से घर में लगी आग, मासूम बच्ची की हुई जलकर मौत !     |     अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के बुल्डोजर ने 15 बीघा जमींन को खाली कराया !     |     दिल्ली में बिपरजॉय का असर, आज फिर बादल बरसने से गिरेगा तापमान ! यूपी को भी राहत !     |     अखिलेश यादव ने उठाए प्रदेश कानून व्यवस्था पर सवाल !     |     बिपरजॉय करेगा चारधाम यात्रा को प्रभावित, यात्रियों को उठानी पड़ सकती है परेशानी !     |     9 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित विशाल जनसभा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया !     |     जल शक्ति मंत्री ने सरयू नदी किनारे हुए कटान रोधी कार्यों का किया निरीक्षण !     |     UDID कार्ड के लम्बित आवेदनों को शीघ्र निपटाएं : डीएम     |     ब्रेक फेल होने से पंचम वाहिनी SSB की बस दुर्घटनाग्रस्त ! 19 जवान थे सवार जवान सुरक्षित !     |     राजेंद्र सिंह बिष्ट (रज्जी) देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल महानगर हल्द्वानी के प्रभारी एवं कृष्ण कुमार आगरी वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनित !     |     लालकुआं पुलिस ने एक अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार !     |     मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बाटी रेड क्रॉस सोसाइटी की पुनर्वास राहत सामग्री !     |     DM की अध्यक्षता में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन !     |     नाराज उपभोक्ताओं की बिजली कटौती की समस्या को लेकर प्रदर्शन के बाद प्रशासन अधिकारियों के साथ की मीटिंग !     |     एक पेड़ मां गंगा के नाम अंतर्गत पौधा रोपण संपन्न !     |     एक पेड़ माँ गंगा के नाम अंतर्गत हुआ पौधारोपण !     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9410378878