Breaking News in Hindi
Header Banner
ब्रेकिंग

स्कूल संचालित कराने हेतु महामहिम राज्यपाल को भेजा पत्र !

0 397

स्कूल संचालित कराने हेतु महामहिम राज्यपाल को भेजा पत्र !

उत्तर प्रदेश : सोनभद्र (ओबरा)
20 मई 2022 : चोपन तथा म्योरपुर ब्लॉक के अंतर्गत रेणुका नदी पार दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में 70 किलोमीटर की परिधि में बसें लाखों आदिवासियों को आजादी के 75 वर्ष बाद भी शिक्षा, चिकित्सा, आवागमन आदि जैसे बुनियादी समस्याओं से वंचित हैं।वही ओबरा के आगे रेणुका नदी पार सरकारी एंबुलेंस खराब रास्तों के कारण नहीं जा पा रही हैं।इसके लिए अनेकों बार जिला प्रशासन शासन को लिखकर पत्र प्रेषित किया गया लेकिन आज तक सड़कें नहीं बन पायी।उस पूरे क्षेत्र में कोई चिकित्सालय नहीं है और नाही आवागमन की कोई सुविधा है।उस क्षेत्र के लोगो का ट्रैक्टर ,पिकअप ही एक मात्र सहारा है।उक्त बातें राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हरदेव नारायण तिवारी ने कही।श्री तिवारी ने बताया कि ओबरा डैम सिंचाई विभाग के अंतर्गत है।जल विद्युत निगम जब धनराशि देगा तभी सिंचाई विभाग सड़क का कार्य करेगा।इस संबंध में कई पत्र दिए गए किंतु आज तक निर्माण कार्य नहीं हो पाया।इसके चलते विगत 5 वर्षों से सरकारी एंबुलेंस की सेवा बंद है।बताया कि लाखों की आबादी वाले आदिवासी गरीब मजदूर के बच्चों को कक्षा आठ के बाद हाई स्कूल व इंटरमीडिएट में पढ़ने हेतु कोई इंटर कॉलेज ना होने के कारण सैकड़ों बच्चे प्रतिवर्ष शिक्षा से वंचित हो रहे हैं।वर्ष 2016 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज मेडरदह ब्लॉक म्योरपुर में तीन करोड़ दो लाख रुपए की लागत से बनकर तैयार है।तत्कालीन जिला अधिकारी सोनभद्र द्वारा 2018 में शिक्षा निदेशक उत्तर प्रदेश को पत्र देकर 10 कमरे और बनाए जाने हेतु 96.2.1 लाख की आख्या प्रेषित करते हुए जनहित एवं छात्र हित मे तत्काल पठन-पाठन कराये जाने का शासन से अनुरोध किया।जिला विद्यालय निरीक्षक सोनभद्र द्वारा भी कई पत्र माध्यमिक शिक्षा निदेशक उ०प्र० लखनऊ को पत्र भेजकर माडल स्कूल मेडरदह के संचालन हेतु शासन स्तर से दिशा निर्देश मांगा गया।आज तक शासन से दिशा निर्देश प्राप्त न होने से पठन-पाठन का कार्य प्रारम्भ नही हो पाया।इस विद्यालय के संचालन हेतु श्री तिवारी ने कई पत्र जिला प्रशासन, सरकार को दिया लेकिन किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नही हुई। पुनः महामहिम राज्यपाल महोदया के आगमन पर रजिस्ट्री डाक द्वारा महामहिम राज्यपाल को एवं मुख्यमंत्री को रजिस्ट्री डाक द्वारा पत्र भेजकर अनुरोध किया है आदिवासियों के बच्चों के पढऩे हेतु माडल स्कूल इण्टरमीडिएट मेडरदह इसी सत्र से पठन-पाठन का कार्य प्रारम्भ कराया जाय।साथ ही आदिवासी क्षेत्र की सडक तत्काल ठीक करायी जाय जिससे सरकारी एम्बुलेंस की सेवा उक्त आदिवासियों को मिल सके ।
ओबरा नगर सहायक ब्यूरो चीफ प्रदुम साहनी की रिपोर्ट

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आदिपुरुष फिल्म पर प्रतिबंध लगाया जाए – भुवनेश आधुनिक     |     रेलवे आरक्षण सुविधा बाधित होने से यात्रियों को उठानी पड़ेगी परेशानी !     |     फर्जी SDM बनकर मिलता था अधिकारियों से ! हुआ गिरफ्तार !     |     चाइनीज मांझा बना जी का जंजाल, गर्दन कटने से युवक की हालत नाजुक !     |     मोमबत्ती से घर में लगी आग, मासूम बच्ची की हुई जलकर मौत !     |     अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के बुल्डोजर ने 15 बीघा जमींन को खाली कराया !     |     दिल्ली में बिपरजॉय का असर, आज फिर बादल बरसने से गिरेगा तापमान ! यूपी को भी राहत !     |     अखिलेश यादव ने उठाए प्रदेश कानून व्यवस्था पर सवाल !     |     बिपरजॉय करेगा चारधाम यात्रा को प्रभावित, यात्रियों को उठानी पड़ सकती है परेशानी !     |     9 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित विशाल जनसभा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया !     |     एक बार फिर बंद पड़ी पत्थर की खदान में क्षतिग्रस्त अवस्था में मजदूर का मिला शव !     |     धारदार हथियार से घायल करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार !     |     यातायात जागरूकता माह के दृष्टिगत नुक्कड़ नाटक के जरिए आमजन को किया गया जागरूक !     |     112 पर पुलिस को नाम बदलकर झूठी सूचना देना पड़ गया युवक को भारी ! 05 हजार का हुआ जुर्माना !     |     महात्मा ज्योतिबा राव फुले की पुण्यतिथि पर गोष्ठी आयोजित !     |     अज्ञात वाहन की टक्कर से बारात से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की मौत !     |     सुकेश कुमार     |     जंगल के किनारे एक अज्ञात लड़की का मिला शव !     |     श्याम किशोर पाण्डेय      |     सात दिवसीय द्वितीय स्वयंसेवक प्रशिक्षण शिविर का हुआ आरंभ !     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9410378878